दिवाली बाद शहर में पेयजल सप्लाई घटेगी : कंटीजेंसी प्लान होगा तैयार, टेल एंड क्षेत्रों पर फोकस

01 सेंटीमीटर पानी रोज कम हो रहा बांध में

दिवाली बाद शहर में पेयजल सप्लाई घटेगी : कंटीजेंसी प्लान होगा तैयार, टेल एंड क्षेत्रों पर फोकस
कमजोर मानसून से बीसलपुर बांध पूरी तरह नहीं भरने के कारण जयपुर की पेयजल व्यवस्था पर चिंता बढ़ी। जलदाय विभाग के अनुसार, फिलहाल जून तक आपूर्ति में बड़ी परेशानी नहीं। बांध का जलस्तर 309.6 मीटर तक रहने तक पानी मिलता रहेगा।

जयपुर। कमजोर मानसून के चलते बीसलपुर बांध के इस साल पूरी तरह नहीं भरने से जयपुर की पेयजल व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, जलदाय विभाग के अनुसार फिलहाल शहर में जून तक पेयजल आपूर्ति को लेकर बड़ी परेशानी की स्थिति नहीं है। बांध का जलस्तर 309.6 मीटर तक रहने तक जयपुर को पानी मिलता रहेगा। इसके साथ ही भविष्य की चुनौती को देखते हुए विभाग ने अभी से आकस्मिक योजना पर काम शुरू कर दिया है। विभाग का मुख्य फोकस टेल एंड क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने पर रहेगा। कम दबाव या कम आपूर्ति वाले इलाकों में समस्या नहीं बढ़े, इसके लिए बंद पड़े ट्यूबवेल और हैंडपंपों को दुरुस्त कर चालू करने की तैयारी की जा रही है। जरूरत के अनुसार वैकल्पिक स्रोतों का भी उपयोग किया जाएगा।

विभाग के इंजीनियरों की मानें तो जयपुर में बीसलपुर से होने वाली पेयजल आपूर्ति में तत्काल बड़ी कटौती नहीं की जाएगी। सामान्य तौर पर अक्टूबर में मांग कम होने के साथ आपूर्ति घटाई जाती है, लेकिन इस बार अक्टूबर में भी तापमान अपेक्षाकृत अधिक बना हुआ है। ऐसे में विभाग दिवाली तक मौजूदा मांग को देखते हुए आपूर्ति जारी रखेगा। इसके बाद सर्दियों के अनुरूप पानी की मात्रा में कटौती की जाएगी। मानसून की विदाई के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में कमजोर बारिश का असर पेयजल व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। कई शहरों और कस्बों में आपूर्ति प्रभावित हुई है जबकि छोटे कस्बों में दो-तीन दिन के अंतराल से पानी पहुंच रहा है। जयपुर में भी बाहरी और टेल एंड क्षेत्रों में पानी की समस्या सामने आने लगी है। ऐसे में जलदाय विभाग ने आगामी महीनों की जरूरत को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर जोर बढ़ा दिया है। फिलहाल बीसलपुर सिस्टम से जयपुर शहर में रोजाना 60 करोड़ लीटर पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसके बावजूद शहर का करीब 40 फीसदी हिस्सा लो प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है। पृथ्वीराज नगर फेज द्वितीय में तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई हो रही है। लोग विभाग से टैंकर मांग रहे है और निजी टैंकर डलवाकर पानी की जरूरत पूरी कर रहे है।

ये है जयपुर का वर्तमान पेयजल सप्लाई का गणित :

-बांध में वर्तमान में पानी का स्तर करीब 313.09 आरएल मीटर है।

Read More बाइक खड़ी करने पर भिड़े दो गुट, चाकू-बोतलों से हमला; तीन घायल

-बांध में अभी 72 प्रतिशत पानी है।

Read More युवाओं की पसंद बना ब्राउन शुगर, जयपुर के पैसिफिक मॉल में नया आउटलेट शुरू

-60 करोड़ लीटर पानी जयपुर में प्रतिदिन हो रहा सप्लाई।

Read More मिट्टी में गढ़ी 'पूरी दुनिया': प्रदेश के चंद्रशेखर सैन को राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुरस्कार

-01 सेंटीमीटर पानी रोज कम हो रहा बांध में।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी समेत गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी समेत गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद
आमेर थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की चार वारदातों का खुलासा करते हुए तीन अलग-अलग गैंग के पांच चोरों...
ब्लेस्ड होम आनंद में बनेगा शिव परिवार और राधा-गोविंद मंदिर , शुक्रवार को मंदिर की भूमि पूजन
बर्फीले पहाड़, माइनस तापमान और दुश्मन पर नजर… हिमवीरों को मोदी का सलाम
यूक्रेन के अभिजात वर्ग पर मस्क का निशाना, बोले- एक तरफ अरबों डॉलर, दूसरी तरफ युद्ध में झोंके जा रहे युवा!
विदेशी संगठनों से मुलाकात और फंडिंग पर राहुल गांधी जवाब दें : राठौड़
प्रदेश में सड़क पर मौत का तांडव : एक रात, 3 हादसे और 11 लोगों की मौत, चूरू से बगरू तक मचा कोहराम
दुनिया में बजा भारत का डंका! अशोक सेन को मिला प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल