जयपुर में झालाना लेपर्ड रिज़र्व के बाद पर्यटकों को आमागढ़ के रूप में नया डेस्टिनेशन मिलने जा रहा है... मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

शानदार पहाड़ियों से घिरा वन एरिया विभिन्न प्रजातियो के पक्षियों सहित लेपर्ड, जरख, सियार, नीलगाय आदि वन्यजीवों की पनाह स्थल है।

जयपुर में झालाना लेपर्ड रिज़र्व के बाद पर्यटकों को आमागढ़ के रूप में नया डेस्टिनेशन मिलने जा रहा है... मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

यहां पर्यटकों को जलमहल पोईंट और रघुनाथगढ़ पोईंट से शहर का विहंगम नजारा देखने को मिलेगा।

जयपुर। जयपुर में झालाना लेपर्ड रिज़र्व के बाद पर्यटकों को आमागढ़ के रूप में नया डेस्टिनेशन मिलने जा रहा है। शानदार पहाड़ियों से घिरा वन एरिया विभिन्न प्रजातियो के पक्षियों सहित लेपर्ड, जरख, सियार, नीलगाय आदि वन्यजीवों की पनाह स्थल है।


यहां पर्यटकों को जलमहल पोईंट और रघुनाथगढ़ पोईंट से शहर का विहंगम नजारा देखने को मिलेगा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यहाँ क़रीब 19 लेपर्ड्ज़ का मूवमेंट है। इसके अतिरिक्त क़रीब 10 जरख की उपस्थिति देखी गई है। यहाँ लेपर्ड और जरख के पगमार्क की तरह वॉटर पोईंट बनाए गए हैं। क़रीब 16.36 वर्ग किलोमीटर में फैले वन एरिया चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। कहा जाए तो झालाना लेपर्ड रिज़र्व के बाद पर्यटकों को आमागढ़ एक अच्छा पर्यटन स्थल के रूप में मिला है। यहाँ सफ़ारी के लिए क़रीब 14 किमी का ट्रैक बनाया गया है, जिसे एक दूसरे से जोड़ा गया है। रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमागढ़ में लेपर्ड सफ़ारी का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान वन मंत्री सुखराम विश्नोई भी मौजूद रहें।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ