कोर्ट स्टे हटने के बाद नई नगरपालिका प्रस्तावों पर होगा विचार : जूली के सवाल पर मंत्री ने दिया जवाब, कहा- मामला अभी पेंडिंग है
कलेक्टर के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाया जाएगा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि क्या सरकार की मंशा है कि स्थगन आदेश हटाने के बाद ये 4 नगर पालिकाएं बनाई जाएंगे।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में जनजाति क्षेत्र में नगर पालिका की स्थापना को लेकर प्रश्न उठा। विधायक दयाराम परमार के प्रश्न पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जवाब दिया कि चार नगर पालिका को छोड़कर अन्य नगरपालिका लिए राज्यपाल से सहमति नहीं ली गई। हाईकोर्ट में जाने के बाद 4 नगर पालिका का मामला अभी पेंडिंग है।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि क्या सरकार की मंशा है कि स्थगन आदेश हटाने के बाद ये 4 नगर पालिकाएं बनाई जाएंगे। इस पर मंत्री ने कहा कि अभी हाईकोर्ट का स्थगन का आदेश है। अगर यह स्थगन आदेश समाप्त होता है, तो वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बात करके और उनकी मंशा के अनुसार कलेक्टर के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाया जाएगा।
Tags: stay
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 13:25:54
शहर की आनासागर झील के रामप्रसाद घाट पर सुबह एक युवक ने अपने साथ आई युवती को झील में धक्का...

Comment List