सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियमों में संशोधन, नियम 172 में बदलाव

वसूली के आधार और राशि की जानकारी

सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियमों में संशोधन, नियम 172 में बदलाव
यदि कर्मचारी का तबादला हो जाता है, तो वसूली आदेश नए ड्राइंग व डिस्बर्सिंग ऑफिसर को तुरंत हस्तांतरित किया जाएगा।

जयपुर। राज्य सरकार ने सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियमों के खण्ड-1, भाग-1 में संशोधन किया है। वित्त विभाग के आदेशानुसार नियम 172 में बदलाव किया गया है, जिसका उद्देश्य अतिरिक्त, अनियमित, या अनधिकृत भुगतानों की वसूली प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाना है।नए नियम के अनुसार, यदि ऑडिट, आंतरिक लेखा परीक्षा, या विभागीय अधिकारियों द्वारा किसी कर्मचारी को किए गए अनधिकृत भुगतान का पता चलता है, तो संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

इसमें वसूली के आधार और राशि की जानकारी होगी। कर्मचारी को नोटिस प्राप्ति के एक माह के भीतर आपत्ति दर्ज करानी होगी। आपत्ति पर वरिष्ठ लेखा अधिकारी की सलाह के बाद कार्यालय प्रमुख द्वारा वसूली का आदेश जारी होगा। यदि कर्मचारी का तबादला हो जाता है, तो वसूली आदेश नए ड्राइंग व डिस्बर्सिंग ऑफिसर को तुरंत हस्तांतरित किया जाएगा। इस संशोधन से वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना