मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के आदेश में संशोधन : रिपोर्ट और भुगतान की समयसीमा तय, पीड़ित परिवारों को बीमा राशि प्राप्त करने में नहीं होगी देरी

कार्यवाही अधिक पारदर्शी और समयबद्ध हो सकेगी

मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के आदेश में संशोधन : रिपोर्ट और भुगतान की समयसीमा तय, पीड़ित परिवारों को बीमा राशि प्राप्त करने में नहीं होगी देरी
वित्त विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह संशोधन समस्त स्तरों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जयपुर। वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना से संबंधित आदेशों में संशोधन किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से संशोधित आदेश जारी कर दिए गए हैं। नए प्रावधानों के तहत अब रिपोर्ट और भुगतान प्रक्रिया के लिए स्पष्ट समयसीमा तय कर दी गई है, जिससे योजना से जुड़ी कार्यवाही अधिक पारदर्शी और समयबद्ध हो सकेगी। संशोधित आदेश के अनुसार योजना आदेश के बिंदु संख्या 12 में संशोधन करते हुए यह प्रावधान जोड़ा गया है कि जिन प्रकरणों में पुलिस एफआईआर या एफएसएल रिपोर्ट लंबित हो, वहां रिपोर्ट प्राप्त होने के 30 दिन के भीतर प्रकरण निस्तारित किया जाएगा। इससे पीड़ित परिवारों को बीमा राशि प्राप्त करने में देरी नहीं होगी।

इसके साथ ही, आदेश के बिंदु संख्या 13 (अर्थात् भुगतान व्यवस्था) में भी परिवर्तन किया गया है। अब योजना अंतर्गत प्रथम अपील का निस्तारण विभाग द्वारा आदेश जारी होने की तारीख से 60 दिन के भीतर किया जाएगा। यदि किसी प्रकरण में समयसीमा से देरी होती है, तो उसके लिए स्पष्ट कारण बताना आवश्यक होगा। द्वितीय अपील निदेशक पेंशन बीमा एवं प्रावधान निधि विभाग को प्रस्तुत की जा सकेगी, जिसे आदेश प्राप्ति के 30 दिन के भीतर निपटाना होगा। वित्त विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह संशोधन समस्त स्तरों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण