अनिल शर्मा ने किया फिल्म वनवास का प्रमोशन
अब फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं
फिल्म प्रमोशन के लिए अनिल शर्मा आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत कर फिल्म के बारे में अहम जानकारी दी।
जयपुर। अनिल शर्मा की आगामी फिल्म वनवास को लेकर उत्साह चरम पर है। गदर और गदर 2 जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक अनिल शर्मा इस बार दर्शकों को पारिवारिक भावनाओं का एक नया अनुभव देने के लिए तैयार हैं। अब फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए अनिल शर्मा आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत कर फिल्म के बारे में अहम जानकारी दी।
अनिल शर्मा की निर्देशन में बनी फिल्म वनवास पारिवारिक और भावनाओं की गहरी यात्रा को दर्शकों तक पहुंचाएगी। गदर जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि इस बार फिल्म के जरिए दर्शकों को एक नई तरह की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी में प्यार, संबधों के उतार-चढ़ाव और परिवार की अहमियत को बखूबी दिखाया गया है।
Tags: film
Post Comment
Latest News
06 Nov 2026 19:01:38
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...

Comment List