IAS शिखर अग्रवाल को किया एपीओ, कई विभागों का अतिरिक्त कार्यभार भी प्रभावित
कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे
जयपुर। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल के पदस्थापन आदेश आगामी आदेशों तक प्रतीक्षा में रखे हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अग्रवाल वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग और राजकीय उपक्रम एवं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास निगम के विशेषाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। आदेश में कहा है कि शिखर अग्रवाल के पदस्थापन आदेश प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक प्रतीक्षा में रखे जाते हैं। आदेश राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने जारी किया है।
शिखर अग्रवाल के पास उद्योग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के अतिरिक्त दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास निगम के विशेषाधिकारी, सिंगापुर इन्वेस्टमेंट विकास प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त विनियोजन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग (डायस्पोरा) एवं निवेश संवर्धन ब्यूरो, राजस्थान, जयपुर के अध्यक्ष तथा रीको, जयपुर एवं अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजसिको, जयपुर की जिम्मेदारियां थीं।

Comment List