आवासन मंडल : आवासीय योजनाओं में 11 जून तक कर सकेंगे आवेदन

योजनाओं में सभी मूलभूत सुविधाएं शामिल 

आवासन मंडल : आवासीय योजनाओं में 11 जून तक कर सकेंगे आवेदन
इन योजनाओं को आमजन से भरपूर उत्साह प्राप्त हो रहा है और केवल कुछ ही दिन शेष रहने के कारण आवेदन प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है।

जयपुर। आमजन के आवास का सपना पूरा करने के लिए राजस्थान आवासन मंडल की आवासीय योजनाओं में अब आवेदन करने में चार दिन शेष बचे है ओर 11 जून तक आवेदन किया जा सकेगा। मंडल की योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न आय वर्ग के लिए जयपुर, धौलपुर, बारां और बूंदी में स्थित विभिन्न परियोजनाओं में फ्लैट्स एवं स्वतंत्र आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जयपुर की प्रताप नगर स्तिथ गंगा अपार्टमेंट में कुल 80 फ्लैट्स हैं वहीं मानसरोवर स्थित गुलमोहर में 160 फ्लैट्स हैं जिसमें डबल पार्किग आवेदकों को उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही बारां की गजनपुरा आवासीय योजना, बूंदी की लाखेरी आवासीय योजना और धौलपुर की बाड़ी रोड आवासीय योजना में विभिन आय वर्ग के लिए स्वतंत्र आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन योजनाओं में आमजन के सपनों का आशियाना  प्रचलित बाजार दरों की तुलना में बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध हैं, बल्कि इसमें आवेदक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा।

योजनाओं में सभी मूलभूत सुविधाएं शामिल 
प्रमुख लोकेशन्स में आवास, पार्किग, बिजली और पानी की व्यवस्था, पार्क, सुगम आवागमन के लिए सड़क और सीवर प्रणाली इन योजनाओं में मिलेगी। इन योजनाओं को आमजन से भरपूर उत्साह प्राप्त हो रहा है और केवल कुछ ही दिन शेष रहने के कारण आवेदन प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है। इन योजनाओं में आवेदन करने के लिए मण्डल की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित