समय पर पूरी हो जल परियोजनाएं : गहलोत

गहलोत जलदाय विभाग की बैठक को संबोधित कर रहे थे

समय पर पूरी हो जल परियोजनाएं : गहलोत

प्रदेश के गांव-ढाणी तक घर-घर नल से जल पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अधिकारी इस दिशा में पूरी तत्परता के साथ काम करते हुए जल परियोजनाओं को समय पर पूरा कर आमजन को राहत पहुंचाएं।

जयपुर। प्रदेश के गांव-ढाणी तक घर-घर नल से जल पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अधिकारी इस दिशा में पूरी तत्परता के साथ काम करते हुए जल परियोजनाओं को समय पर पूरा कर आमजन को राहत पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में देरी से उनकी लागत तो बढ़ती ही है, लोागों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर वीसी के माध्यम से जलदाय विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों में की गई बजट घोषणाओं और इस वर्ष की बजट घोषणाओं को टाइमलाइन में पूरा किया जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकारी पेयजल आपूर्ति की तमाम व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित करें। सभी जिलों में आवश्यकताओं का आकलन कर प्लान के आधार पर तत्काल जल स्रोतों की वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। हर आवास जल पहुंचाने की योजना जल जीवन मिशन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इससे संबंधित पेयजल परियोजनाओं का काम समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाए।  मुख्यमंत्री राजनीर योजना के तहत प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना का परीक्षण कर इसे प्रभावी ढंग से लागू हो। जलदाय मंत्री महेश जोशी और जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने जलीय परियोजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।

देश में सर्वाधिक 43 हजार गांवों का एक्शन प्लान तैयार
एसीएस जलदाय सुधांश पंत ने बताया कि लघु पेयजल योजनाओं में 90 प्रतिशत से अधिक के कार्यादेश इसी माह तक जारी हो जाएंगे। करीब 80 प्रतिशत योजनाओं का काम दिसम्बर 2022 तक पूरा होना लक्षित है। जल जीवन मिशन के तहत 43 हजार 267 ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों का गठन कर लिया गया है तथा 43 हजार 208 गांवों का एक्शन प्लान बनाया जा चुका है जो देश में सर्वाधिक है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला