अशोक गहलोत का आरोप : भरतपुर में 41 अन्नपूर्णा रसोई बंद, अनुदान अटका

आठ रुपये की थाली से पेट भरते थे, अब भूखे लौट रहे 

अशोक गहलोत का आरोप : भरतपुर में 41 अन्नपूर्णा रसोई बंद, अनुदान अटका
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि इंदिरा रसोई का नाम बदलकर अन्नपूर्णा रसोई करने के बावजूद व्यवस्था सुधरने के बजाय बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में ही 41 अन्नपूर्णा रसोइयों पर ताले लग चुके हैं।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि इंदिरा रसोई का नाम बदलकर अन्नपूर्णा रसोई करने के बावजूद व्यवस्था सुधरने के बजाय बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में ही 41 अन्नपूर्णा रसोइयों पर ताले लग चुके हैं।

गहलोत के अनुसार, पिछले आठ महीनों से संचालकों का करीब तीन करोड़ रुपये का अनुदान अटका हुआ है। कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके घर के चूल्हे भी ठंडे पड़ गए। दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक और जरूरतमंद, जो मात्र आठ रुपये की थाली से पेट भरते थे, अब भूखे लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री के अपने जिले की यह स्थिति प्रदेश के बाकी हिस्सों का अंदाजा लगाने के लिए काफी है। नाम बदलने से थाली नहीं भरती। गहलोत ने भाजपा सरकार से सवाल किया कि गरीब की थाली का अनुदान आठ महीने से क्यों अटका है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा