सहायक अभियन्ता रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार : सूर्य घर पीएम योजना के तहत स्वीकृति जारी करने के लिए मांगी घूस, एसीबी ने 14,000 लेते दबोचा

रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया

सहायक अभियन्ता रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार : सूर्य घर पीएम योजना के तहत स्वीकृति जारी करने के लिए मांगी घूस, एसीबी ने 14,000 लेते दबोचा

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी इन्टे. इकाई, अजमेर द्वारा आज कार्यवाही करते हुये नाथूलाल महावर तकनीकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता केकडी जिला अजमेर द्वारा परिवादी के जायज कार्य सूर्य घर पीएम योजना के तहत स्वीकृति जारी करने हेतु आरोपी नाथूलाल द्वारा परिवादी से 14,000 रूपये रिश्वत की मांग की जाकर आज दिनांक 04.12.2025 को आरोपी से 14,000 रूपये रिश्वत राशि बरामद की गई।

जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी इन्टे. इकाई, अजमेर द्वारा आज कार्यवाही करते हुये नाथूलाल महावर तकनीकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता (पवस) केकडी जिला अजमेर द्वारा परिवादी के जायज कार्य सूर्य घर पीएम योजना के तहत स्वीकृति जारी करने हेतु आरोपी नाथूलाल द्वारा परिवादी से 14,000 रूपये रिश्वत की मांग की जाकर आज दिनांक 04.12.2025 को आरोपी से 14,000 रूपये रिश्वत राशि बरामद की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी इन्टे अजमेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि नाथूलाल महावर तकनीकी पर्यवेक्षक द्वारा सुर्य घर पीएम योजना के तहत स्वीकृति जारी करने हेतु नाथूलाल द्वारा दिनांक 03. 12.2025 को 14,000 रूपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

दिनांक 03.12.2025 को रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया जिसमें 14,000 रूपये रिश्वत राशि दिया जाना तय हुआ। जिस पर महावीर सिंह राणावत, पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर रेन्ज के सुपरवीजन में एसीबी चौकी इन्टे अजमेर के पुलिस निरीक्षक कंचन भाटी के नेतृत्व में आज टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये  नाथूलाल महावर तकनीकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता (पवस) केकडी जिला अजमेर को 14,000 रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये पकड़ा गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित