आबादी भूमि पर कब्जा हटवाने गए सरपंच पर किया हमला, पैर और बायां हाथ तोड़ा

थाने पर में एकत्र हुई भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

आबादी भूमि पर कब्जा हटवाने गए सरपंच पर किया हमला, पैर और बायां हाथ तोड़ा
इस जमीन से कब्जा हटाने के लिए सरपंच अर्जुनलाल मीणा ने कई बार प्रशासन और पुलिस को पत्र लिखकर जाब्ता मांगा, लेकिन जाब्ता नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी।

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे भादरवास गांव में आबादी जमीन पर किए कब्जे को हटवाने पहुंचे आकोडिया के सरंपच अर्जुनलाल मीणा ने दो गाड़ियों और बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में उनके दोनों पैर फ्रेक्चर कर दिए और बाएं हाथ को भी तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। सरपंच पर हुए हमले के बाद करीब 300 लोगों ने शिवदासपुरा थाने का घेराव कर आरोपितों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार भादरवास गांव स्थित आबादी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस जमीन से कब्जा हटाने के लिए सरपंच अर्जुनलाल मीणा ने कई बार प्रशासन और पुलिस को पत्र लिखकर जाब्ता मांगा, लेकिन जाब्ता नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी।

अतिक्रमण को हटाने के लिए जाब्ता मिल गया तो सरपंच अर्जुन लाल मीणा, पंचायत सचिव घनश्याम, ड्राइवर हेमराज और एक अन्य व्यक्ति चेतन गांव के पास पहुंच गए और पास ही स्थित थड़ी पर बैठकर चाय पीने लगे। इसी दौरान एक स्कॉर्पिया में करीब आठ बजे, ऑल्टो कार में पांच और तीन बाइक पर दो-दो युवक पहुंचे और इन सभी पर हमला कर दिया। लाठी डंडों से किए वार से सरपंच के दोनों पैर और बांया हाथ तोड़ दिया। हमले के दौरान पुलिस कुछ दूरी पर थी। ऐसे में हमलावर वारदात कर फरार हो गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद