पब्लिक पार्क में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक : नहीं मिला सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला

शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जेएनयू हॉस्पिटल भिजवाया

पब्लिक पार्क में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक : नहीं मिला सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला
खोह-नागोरियान थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर प्रेम नगर पुलिया के पास पब्लिक पार्क में रविवार रात एक युवक ने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पार्क में घूमने पहुंचे लोगों ने लोहे के एंगल पर युवक को फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।

जयपुर। खोह-नागोरियान थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर प्रेम नगर पुलिया के पास पब्लिक पार्क में रविवार रात एक युवक ने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पार्क में घूमने पहुंचे लोगों ने लोहे के एंगल पर युवक को फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान करौली के सपोटरा निवासी हेमंत राणा (35) के रूप में हुई है।

एसएचओ खोह-नागोरियान सुनील गोदारा ने बताया कि हेमंत ऑटोरिक्शा चलाता था और गोनेर रोड स्थित सुंदर विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। वह रविवार शाम ऑटोरिक्शा लेकर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद देर रात उसने पार्क में फंदा लगा लिया।

सूचना पर खोह-नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जेएनयू हॉस्पिटल भिजवाया गया।

युवक के पास नहीं मिला सुसाइड नोट :

Read More पदोन्नति के बाद तीन अधीक्षण अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारी, बिजली वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों का संभालेंगे कार्यभार

पुलिस के अनुसार, हेमंत के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Read More दीपावली तक चलेगा वार्डवार चलेगा विशेष सफाई अभियान : मेयर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- लोगों समस्याओं के समाधान के लिए नहीं लगाने पड़े अनावश्यक चक्कर

Post Comment

Comment List

Latest News

अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
राजस्थान में अर्धवार्षिक परीक्षाओं और पंचायत चुनावों की तिथियां एक साथ आने से शिक्षकों व प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती...
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार
शक्ति सिंह गोहिल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा दे रही, युवा-किसान और व्यापारी परेशान
पब्लिक पार्क में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक : नहीं मिला सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला