VB G RAM G को लेकर जिलों में जागरूकता अभियान, 11–13 जनवरी तक प्रभारी मंत्रियों का दौरा

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक

VB G RAM G को लेकर जिलों में जागरूकता अभियान, 11–13 जनवरी तक प्रभारी मंत्रियों का दौरा

राज्य सरकार ने VB G RAM G के प्रावधानों को लेकर जिलों में व्यापक जागरूकता बढ़ाने की जिम्मेदारी प्रभारी मंत्रियों को सौंपी। इसके तहत 11 से 13 जनवरी तक प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान मंत्री VB G RAM G से जुड़ी जानकारियां देंगे और इससे संबंधित भ्रांतियों को दूर करेंगे।

जयपुर। राज्य सरकार ने VB G RAM G के प्रावधानों को लेकर जिलों में व्यापक जागरूकता बढ़ाने की जिम्मेदारी प्रभारी मंत्रियों को सौंपी है। इसके तहत 11 से 13 जनवरी तक प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान मंत्री VB G RAM G से जुड़ी जानकारियां देंगे और इससे संबंधित भ्रांतियों को दूर करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में दो रात्रि चौपाल और दो जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याओं की निगरानी, उनके समाधान के लिए कार्ययोजना निर्माण तथा क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग की जाएगी।

प्रभारी मंत्री बजट पूर्व संवाद के तहत चिकित्सकों, एससी-एसटी समूहों के प्रतिनिधियों, NGO, सिविल सोसाइटी, उपभोक्ता फोरम, डेयरी संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही युवा, खिलाड़ी, उद्यमी, किसान प्रतिनिधि, व्यापार कर सलाहकार, प्रोफेशनल्स, राजीविका और अन्य महिला प्रतिनिधियों से संवाद कर बजट को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। कैबिनेट सचिवालय के निर्देशानुसार, प्रभारी मंत्री पूर्व बजट घोषणाओं में शामिल भूमि आवंटन, स्थानीय विकास योजनाओं तथा DMFT के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही 5 गौरव योजना और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना की भी जिलावार समीक्षा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य VB G RAM G के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ ग्रामीण विकास, सामाजिक समावेशन और जनभागीदारी को मजबूत करना है, ताकि जनआकांक्षाओं के अनुरूप बजट और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
गुवाहाटी में असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की 42 उम्मीदवारों वाली पहली सूची को “वंशवाद की राजनीति”। भाजपा...
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज