हिंदी माह में बैंककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह

हिंदी माह में बैंककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जयपुर आंचलिक कार्यालय में हिंदी माह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। हिंदी माह का शुभारंभ 14 सितंबर को अंचल प्रमुख अनिल कुमार ने स्टाफ सदस्यों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाकर किया था।

जयपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जयपुर आंचलिक कार्यालय में हिंदी माह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। 14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चले हिंदी माह के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और बैंकिंग कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

हिंदी माह का शुभारंभ 14 सितंबर को अंचल प्रमुख अनिल कुमार ने स्टाफ सदस्यों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाकर किया था। इस दौरान उन्होंने बैंक के दैनिक कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने और राजभाषा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। हिंदी माह के तहत हिंदी गीत गायन, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, हिंदी शब्दाक्षरी, ऑनलाइन हिंदी चैंपियन और हिंदी टिप्पणी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें स्टाफ सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से कर्मचारियों की भाषायी दक्षता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ ही कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के व्यावहारिक उपयोग पर जोर दिया गया।

समापन समारोह में उप अंचल प्रमुख विभूति बी. झा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही कर्मचारियों से बैंकिंग कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदी को बैंक की कार्यप्रणाली का अभिन्न अंग बनाने और राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रत्येक कर्मचारी की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। समारोह के माध्यम से बैंकिंग कार्यों में हिंदी के सहज और प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

 

Read More रोड लाइट, सफाई सहित आमजन की समस्याओं की अधिकारी रोजाना करें मॉनिटरिंग : महापौर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नशे के खिलाफ आवाज उठाई, फिर क्या हुआ? राहुल गांधी ने मान सरकार को घेरा नशे के खिलाफ आवाज उठाई, फिर क्या हुआ? राहुल गांधी ने मान सरकार को घेरा
गांधी ने पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से जवाब मांगा। उन्होंने परविंदर सिंह झोटा...
बीज के नाम पर किसानों से धोखा : मूंगफली के 15 में से 14 नमूने फेल, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सख्त
राजस्थान में कल से बदल जाएगी स्कूलों की टाइमिंग: सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेंगी कक्षाएं, जानें कब तक लागू रहेगा नया समय
14 बार हारे, फिर भी हौसला बरकरार! अब 15वीं पारी खेलने को तैयार ‘पोपटलाल’
संजीवनी कला समारोह शुरू, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
तेल के दाम गिरेंगे, युद्ध थमेगा! ट्रंप के बयान में छिपा बड़ा संकेत
हिंदी माह में बैंककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत