एसीबी की बड़ी कार्रवाई : एनसीबी इंस्पेक्टर के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत लेते दलाल रंगे हाथों गिरफ्तार, इंस्पेक्टर फरार

झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी देकर 3 लाख की रिश्वत की मांग

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : एनसीबी इंस्पेक्टर के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत लेते दलाल रंगे हाथों गिरफ्तार, इंस्पेक्टर फरार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर एसीबी स्पेशल यूनिट कोटा ने कार्रवाई कर आरोपी दलाल अकरम हुसैन को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार के लिए 20,000 नगद एवं डमी नोट रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इंस्पेक्टर द्वारा झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी देकर 3 लाख की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर एसीबी स्पेशल यूनिट कोटा ने कार्रवाई कर आरोपी दलाल अकरम हुसैन को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार के लिए 20,000 नगद एवं डमी नोट रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, परिवादी के पिता को एनसीबी इंस्पेक्टर हितेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति ने 07 नवम्बर 2025 को घर से उठाया था। आरोप है कि इंस्पेक्टर द्वारा झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी देकर 3 लाख की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत का सत्यापन एसीबी रेंज कोटा के प्रभारी उप महानिरीक्षक आनन्द शर्मा के सुपरविजन में तथा स्पेशल यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा द्वारा करवाया गया। सत्यापन में दलाल अकरम हुसैन द्वारा 3 लाख की मांग सही पाई गई। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की गई, जिसमें अकरम हुसैन को एनसीबी इंस्पेक्टर हितेश कुमार के लिए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर हितेश कुमार मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अति. महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। ब्यूरो द्वारा प्रकरण भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के अंतर्गत दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान