खान विभाग की बड़ी कार्रवाई : अवैध खनन पर सरकार सख्त, खनन अभियंता महेश पुरोहित निलंबित

शासन के निर्देशों का पालन न होना गंभीर लापरवाही

खान विभाग की बड़ी कार्रवाई : अवैध खनन पर सरकार सख्त, खनन अभियंता महेश पुरोहित निलंबित

अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर खान विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर के खनिज अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभाग के अनुसार निलंबन अवधि में पुरोहित का मुख्यालय उदयपुर रहेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध खनन पर ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर। अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर खान विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर के खनिज अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभाग के अनुसार निलंबन अवधि में पुरोहित का मुख्यालय उदयपुर रहेगा। खान विभाग की ओर से यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के उन सख्त निर्देशों के बाद की गई है जिनमें उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाने को कहा था। बताया जा रहा है कि कोलायत के गंगापुर कैचमेंट एरिया में बड़ी मात्रा में अवैध खनन होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, लेकिन विभागीय स्तर पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई में लापरवाही, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण न कर पाना और शासन के निर्देशों का पालन न होना गंभीर लापरवाही के दायरे में आता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध खनन पर ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे