सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार

पुलिस निरीक्षक माधो सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन

सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार

सिंधीकैम्प पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केन्द्रीय बस स्टैण्ड सिंधीकैम्प के नवनिर्मित भवन से एसी की कॉपर पाइप लाइन काटकर चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों सहित चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एसी कॉपर पाइप भी बरामद कर लिया।

जयपुर। सिंधीकैम्प पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केन्द्रीय बस स्टैण्ड सिंधीकैम्प के नवनिर्मित भवन से एसी की कॉपर पाइप लाइन काटकर चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों सहित चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एसी कॉपर पाइप भी बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि रोडवेज कर्मी महेन्द्र कुमार शर्मा ने थाना सिंधीकैम्प में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि केन्द्रीय बस स्टैण्ड सिंधीकैम्प के नवनिर्मित भवन के प्लेटफार्म नंबर 01 की छत पर लगी एसी की कॉपर पाइप लाइन काटकर चोरी कर ली गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक माधो सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आसूचना संकलन के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चिन्हित किया। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी मोहित सिंह और निसार मोहम्मद को गिरफ्तार किया। वहीं चोरी की गई एसी कॉपर पाइप खरीदने वाले मुकसद अली और सुलेमान होक को भी दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार चोरी करने वाले आरोपी:
मोहित सिंह उम्र 26 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास हसनपुरा ए, थाना सदर जयपुर पश्चिम (हाल खानाबदोश, स्टेशन रोड जयपुर)।
निसार मोहम्मद उम्र 55 वर्ष, निवासी दवालपीर की बस्ती, केशोरायपाटन, जिला बूंदी (हाल खानाबदोश, चांदपोल सब्जी मंडी जयपुर)।

गिरफ्तार चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी:
मुकसद अली उम्र 32 वर्ष, निवासी गांव शिमला, थाना हरिश्चंद्रपुर, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल), हाल किरायेदार, पेंटर कॉलोनी चौराहा, नाहरी का नाका, थाना शास्त्री नगर जयपुर।
सुलेमान होक उम्र 25 वर्ष, निवासी गांव शिमला, थाना हरिश्चंद्रपुर, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल), हाल किरायेदार, पेंटर कॉलोनी चौराहा, नाहरी का नाका, थाना शास्त्री नगर जयपुर।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Read More राजस्थान विधानसभा : उप तहसील क्रमोन्नत मुद्दे पर सदन में नोंक-झोंक, मंत्री ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान