विधायकपुरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या के प्रयास में एक साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार, गैंग्स के बीच चली थी खूनी गैंगवार

वारदात में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और हथियारों से हमला किया गया था

विधायकपुरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या के प्रयास में एक साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार, गैंग्स के बीच चली थी खूनी गैंगवार

विधायकपुरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक साल से फरार आरोपी मोहसिन खान निवासी नाहरी का नाका को गिरफ्तार किया है। वह सितंबर 2024 में एमआई रोड पर “किलर” और “777” गैंग्स के बीच हुए हमले में शामिल था। घटना में कार को जलाया गया था। पुलिस अब तक 18 आरोपियों को पकड़ चुकी है।

जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने एक साल से हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी मोहसिन खान पुत्र नईमुद्दीन निवासी नाहरी का नाका, थाना शास्त्रीनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सितंबर 2024 में एमआई रोड पर हुई दो गैंग्स “किलर” और “777” के बीच हुए जानलेवा हमले में शामिल होने का आरोप है।

इस वारदात में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और हथियारों से हमला किया गया था, जिसमें एक खड़ी कार को भी आग के हवाले कर दिया गया था। घटना के बाद विधायकपुरी थाना में दो मुकदमे अलग अलग धाराओं में दर्ज किए गए थे। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि दोनों गैंग्स के बीच वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से चल रही थी। दोनों ही गैंग्स शहर में अपना प्रभाव और खौफ कायम करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी वारदातों को अंजाम देती थीं। इस पर टीम ने जांच कर आरोपी मोहसिन खान को दबोच लिया। अब तक पुलिस कुल 18 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। अनुसंधान में सामने आया कि 777 गैंग का सरगना वसीम, जबकि “किलर गैंग” का सरगना मुजम्मिल है, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों ही गैंग्स अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए शहर में दहशत फैलाने वाली घटनाओं को अंजाम देते हैं।

 

Read More ‘रंग राजस्थान’ महोत्सव का तीसरा दिन, शाम को मंचित होगा मैथिली नाटक ‘जनक नंदिनी’

Read More जन्मजात डायफ्रामेटिक हर्निया का दुर्लभ मामला : 11 वर्षीय बच्चे का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन, मिली नई जिंदगी

Read More अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित
अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई शीर्ष अधिकारियों पर 1 करोड़ डॉलर तक का इनाम**...
जयपुर-किशनगढ़ एनएच-48 का होगा 6 लेन उन्नयन : 910.90 करोड़ की स्वीकृति, यात्रा समय होगा आधा
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान
पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान
इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज
महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही पर सख्ती : 160 नोटिसों का निस्तारण, दो कर्मचारी बर्खास्त