ACB की बड़ी कार्रवाई : सवाई माधोपुर में जिला उधोग केन्द्र के वरिष्ठ सहायक 25000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

तीस हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा

ACB की बड़ी कार्रवाई : सवाई माधोपुर में जिला उधोग केन्द्र के वरिष्ठ सहायक 25000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सूर्यप्रकाश नामा वरिष्ठ सहायक को परिवादी से 25000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत मांग सत्यापन में सूर्यप्रकाश नामा वरिष्ठ सहायक ने परिवादी से सब्सिडी व ब्याज अनुदान राशि डालने की एवज में तीस हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर 25,000 रूपये लेने पर सहमत हुआ। 

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सूर्यप्रकाश नामा वरिष्ठ सहायक को परिवादी से 25000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसके पिताजी व उसके भाईयो के नाम जिला उधोग केन्द्र सवाई माधोपुर से डॉ भीमराव अम्बेडकर दलित प्रोत्साहन स्कीम के तहत तीनो दुकानों की सब्सिडी व ब्याज अनुदान राशि डालने की एवज में तीस हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया तो रिश्वत मांग सत्यापन में सूर्यप्रकाश नामा वरिष्ठ सहायक ने परिवादी से सब्सिडी व ब्याज अनुदान राशि डालने की एवज में तीस हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर 25,000 रूपये लेने पर सहमत हुआ। 

जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में ज्ञान सिंह चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सूर्यप्रकाश नामा वरिष्ठ सहायक को परिवादी से 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट