दूदू में पेयजल संकट पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, अधिशाषी अभियंता कालूराम मीणा एपीओ

डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई

दूदू में पेयजल संकट पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, अधिशाषी अभियंता कालूराम मीणा एपीओ
दूदू में 2 महीने से जारी पेयजल संकट पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता कालूराम मीणा को एपीओ किया। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के हस्तक्षेप के बाद रविन्द्र मीणा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा। मोटरें खराब होने से आपूर्ति बाधित थी और ग्रामीण लगातार प्रदर्शन कर रहे थे।

जयपुर। दूदू में लंबे समय से जारी पेयजल संकट को लेकर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के हस्तक्षेप के बाद जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता कालूराम मीणा को एपीओ कर दिया गया है। वहीं, रविन्द्र मीणा को दूदू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दूदू क्षेत्र में पिछले करीब दो महीने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मोटरें खराब होने से पानी की नियमित आपूर्ति बाधित थी। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीण लगातार प्रदर्शन कर रहे थे और पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग उठा रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई। अधिशाषी अभियंता को एपीओ करने और नए अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपने के फैसले से पेयजल व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। अब विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती खराब मोटरों को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करना और ग्रामीणों को राहत पहुंचाना है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासनिक कार्रवाई के बाद लंबे समय से चली आ रही समस्या का जल्द समाधान होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर इस समय हमला सुविधाजनक नहीं, अगले रक्षा मंत्री को लेकर क्या बोले नेतन्याहू ईरान पर इस समय हमला सुविधाजनक नहीं, अगले रक्षा मंत्री को लेकर क्या बोले नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलहाल ईरान पर अमेरिकी या इजरायली हमले की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने...
राजस्थान विश्वविद्यालय में पहली बार चारों संघटक कॉलेजों में महिला प्राचार्य, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा
बालश्रम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : फैक्ट्री से नाबालिग बालक मुक्त, सुबह से देर रात तक करवाते थे काम
नीले ड्रम हत्याकांड में फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, कोर्ट ने फैसले में किया महाभारत का ज्रिक
पार्क में अकेली महिला को पारिवारिक समस्या बताकर ठगा, 2 सोने के कड़े लेकर फरार हुआ शातिर गिरफ्तार 
हवामहल पर महिला पर्यटकों से अभद्रता, कालीका पेट्रोलिंग यूनिट ने आरोपी को किया गिरफ्तार
महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, गरीब और मध्यम लोगों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ: सैलजा