परिवहन विभाग : डीएल को लेकर बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से लागू होगा नया फ्रेमवर्क

नवीनीकरण के लिए नया लर्नर लाइसेंस बनवाने की जरूरत नहीं होगी

परिवहन विभाग : डीएल को लेकर बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से लागू होगा नया फ्रेमवर्क
केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के वर्गीकरण के नए फ्रेमवर्क को मंजूरी दी है। यह व्यवस्था 1 जनवरी 2027 से लागू होगी। इसके तहत सारथी पोर्टल पर लाइसेंस को एक्टिव कम्प्लायंट, ड्यू रिन्यूअल, टेम्परेरी और परमानेंट आर्काइव की चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा।

जयपुर। केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के वर्गीकरण के नए फ्रेमवर्क को मंजूरी दी है। यह व्यवस्था 1 जनवरी 2027 से लागू होगी। इसके तहत सारथी पोर्टल पर लाइसेंस को एक्टिव कम्प्लायंट, ड्यू रिन्यूअल, टेम्परेरी और परमानेंट आर्काइव की चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा। लाइसेंस की वैधता, एक्सपायरी और धारक की उम्र के आधार पर श्रेणी तय होगी। 75 वर्ष से कम और 75 वर्ष या अधिक उम्र के लाइसेंस धारकों के लिए अलग-अलग समय-सीमा निर्धारित की गई है। चार साल से अधिक समय से एक्सपायर्ड लाइसेंस परमानेंट आर्काइव में जाएंगे। 75 वर्ष से अधिक उम्र वालों के दो साल से ज्यादा एक्सपायर्ड लाइसेंस भी इसी श्रेणी में रखे जाएंगे। एक साल से अधिक समय से एक्सपायर्ड लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए ड्राइविंग टेस्ट देना जरूरी होगा।

नवीनीकरण के लिए नया लर्नर लाइसेंस बनवाने की जरूरत नहीं होगी। डुप्लीकेट रिकॉर्ड की पहचान कर एक रिकॉर्ड रखा जाएगा। ट्रांसपोर्ट और नॉन-ट्रांसपोर्ट लाइसेंस धारकों को चयन के लिए 30 दिन मिलेंगे। मृत घोषित धारकों के रिकॉर्ड परमानेंट आर्काइव में जाएंगे। लाइसेंस की स्थिति बदलने पर वाहन चालकों को ऑटोमैटिक संदेश भेजे जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकरंग के तीसरे दिन सजेगी सतरंगी शाम, राजस्थान से तमिलनाडु तक के कलाकार देंगे प्रस्तुति लोकरंग के तीसरे दिन सजेगी सतरंगी शाम, राजस्थान से तमिलनाडु तक के कलाकार देंगे प्रस्तुति
जवाहर कला केन्द्र में चल रहे 11 दिवसीय राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव 'लोकरंग' के 29वें संस्करण के तीसरे दिन गुरुवार...
ग्रामोदय से राष्ट्रोदय भाजपा का संकल्प, हर पंचायत को मिलेंगे 5 करोड़ : मदन राठौड़
कल से शुरू होगा सहकार दीपोत्सव मेला, दो करोड़ के ब्रांडेड पटाखे होंगे उपलब्ध 
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20वें संस्करण के लिए वक्ताओं की दूसरी सूची जारी : अक्षता मूर्ति, मिशाल हुसैन और नोबेल विजेता पॉल नर्स भी होंगे शामिल
मिलावट पर प्रहार : त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी, 9731 लीटर तेल और 225 किलो घी सीज
एसएमएस अस्पताल : अंडकोष की 15 सेंटीमीटर की गांठ का छोटे चीरे से सफल ऑपरेशन, मरीज की हालत सामान्य
परिवहन विभाग : डीएल को लेकर बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से लागू होगा नया फ्रेमवर्क