बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर : एक घायल एक की मौत, मामले में जांच कर रही पुलिस

घायल को एसएमएस अस्पताल में उपचार दिया जा रहा

बस्सी थाना इलाके में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गई वहीं एक आदमी घायल हो गया। मृतक के शव को राजकीय चिकित्सालय बस्सी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है, वहीं घायल को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जयपुर। बस्सी थाना इलाके में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गई वहीं एक आदमी घायल हो गया। मृतक के शव को राजकीय चिकित्सालय बस्सी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है, वहीं घायल को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना थाना पूर्व द्वितीय के हेड कांस्टेबल मुकेश गुर्जर ने बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय हीरालाल निवासी खेड़लावास बस्सी के रूप में हुई है।

वहीं घायल मंगलाराम को एसएमएस अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। बाइक पर सवार मंगलाराम और मृतक हीरालाल खेड़ावास से अपने नए मकान कानोता की ओर जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया
नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग में भदौरिया एकेडमी ने राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया। राजस्थान यूथ ने पहले...
भारत का शुक्रिया! 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने टेक्सस में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ किया 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी का एलान
धूमधाम से मनाई गई शीतला माता की अष्टमी : महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण 
बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजारों मे शुरुआती गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस 12-13 मार्च को करेगी प्रदर्शन, गोविंद डोटासरा ने जारी किए निर्देश 
पिछले एक साल में ICC ट्रॉफी विजेता 5 टीमों का होगा सम्मान : बीसीसीआई ने की 131 करोड़ की घोषणा, 15 मार्च को होगा कार्यक्रम
राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : नीति निर्माण के लिए डेटा संग्रह पर जोर, 200 अधिकारी हुए शामिल