लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाना चाहती है भाजपा : गहलोत

लोकतंत्र में जनता की आवाज ही सर्वोपरि है

लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाना चाहती है भाजपा : गहलोत

पहले भरतपुर में जिला प्रमुख चुनाव को भी इसी तरह भाजपा की हार के डर से स्थगित किया था। लगता है यहां भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी व्यवस्था नहीं कर सकी इसलिए यह नौबत आई।

जयपुर। भादरा नगरपालिका अध्यक्ष उपचुनाव स्थगित करने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाना चाहती है। गहलोत ने कहा कि हनुमानगढ़ के भादरा में नगर पालिका अध्यक्ष उपचुनाव में भाजपा की हार के डर से आज राज्य सरकार ने पूर्व निर्धारित चुनावों को दबाव बनाकर बिना किसी कारण स्थगित कर दिया। 

पहले भरतपुर में जिला प्रमुख चुनाव को भी इसी तरह भाजपा की हार के डर से स्थगित किया था। लगता है यहां भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी व्यवस्था नहीं कर सकी इसलिए यह नौबत आई। भाजपा को समझना चाहिए कि हार के डर से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनता की नाराजगी को नहीं छिपाया जा सकता है। लोकतंत्र में जनता की आवाज ही सर्वोपरि है। 

Tags: ashok

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे, कीमतों में बढ़ोतरी सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे, कीमतों में बढ़ोतरी
एक बार फिर सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे।
अमेरिका से पैसे भेजने पर 5 फीसदी टैक्स लगाने का प्रस्ताव, भारत को हो सकता है अरबों रुपए का नुकसान 
सात साल पुराने हत्या के मामले में चार दोषियों को उम्रकैद
लखावा प्लांटेशन -1 से 8 तक में पौधों की गणना के हुए आदेश
मीडिया की आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए घातक : भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने पर जाना पड़ेगा जेल, अखबार के संस्थापक की गिरफ्तारी पर बोले खड़गे-राहुल
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज' चौहान में सूत्रधार की भूमिका निभायेंगे आशुतोष राणा
राजस्थान में विभागीय स्तर पर जागरूकता सत्र करने के निर्देश, वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से किया आग्रह