बीएसएनएल की IFTV सेवा को जनता का अपार समर्थन, उपभोक्ताओं को 400 से अधिक एचडी और एसडी चैनल मुफ्त में उपलब्ध

जनता से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया

बीएसएनएल की IFTV सेवा को जनता का अपार समर्थन, उपभोक्ताओं को 400 से अधिक एचडी और एसडी चैनल मुफ्त में उपलब्ध

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) राजस्थान सर्कल में हाल ही में शुरू की गई IFTV (इंटरैक्टिव फाइबर टेलीविजन) सेवाओं को ग्राहकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है

जयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) राजस्थान सर्कल में हाल ही में शुरू की गई IFTV (इंटरैक्टिव फाइबर टेलीविजन) सेवाओं को ग्राहकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। डिजिटल युग में ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए बीएसएनएल ने अत्याधुनिक IFTV सेवाओं की शुरुआत की थी, जिसे जनता से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। बीएसएनएल की IFTV सेवा के तहत उच्च गुणवत्ता वाले एंटरटेनमेंट, समाचार, खेल और शैक्षणिक चैनलों को फाइबर ब्रॉडबैंड के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सेवा के जरिए उपभोक्ताओं को 400 से अधिक एचडी और एसडी चैनल मुफ्त में उपलब्ध हैं, जिससे उनकी डिजिटल जरूरतें पूरी हो रही हैं।

राजेश कुमार अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक जयपुर ने बताया कि बीएसएनएल FTTH ग्राहक IFTV सेवा के लिए पंजीकरण करने के लिए https://fms.bsnl.in/iptvreg पर जा सकते हैं। यह पंजीकरण बीएसएनएल के Whatsapp चैट नंबर 18004444 पर Hi भेज कर भी किया जा सकता है। पंजीकरण के बाद, ग्राहक को अपने टीवी में प्ले स्टोर से SKYPRO Android APP इंस्टॉल करनी होगी और BSNL FTTH नंबर के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके साइन-इन करना होगा।

अग्रवाल ने कहा कि “हम अपने ग्राहकों को किफायती और विश्वसनीय डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। IFTV सेवा को मिल रहे अपार समर्थन से हमें प्रेरणा मिली है और हम इसे और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।” यह सेवा बीएसएनएल के हाई-स्पीड फाइबर नेटवर्क के माध्यम से संचालित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के निर्बाध मनोरंजन का अनुभव मिल रहा है।

Tags: bsnl  

Post Comment

Comment List

Latest News

अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय
अभिषेक बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बंगाल में महिलाओं की गरिमा और अवसर सुनिश्चित करने के लिए ममता बनर्जी...
चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल
मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव
कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के ईंधन टैंक पर ड्रोन हमला, सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर
केरल में चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी ने की गरीबों के लिए मुफ़्त सरकारी सुविधाओं की मांग, अपनी सरकारी योजनाओं का किया उल्लेख 
चौमूं में गांजे सहित युवक गिरफ्तार : 2.5 लाख का गांजा बरामद, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पीएनबी धोखाधड़ी मामला: सीबीआई ने अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया नया केस, संतोषकृष्ण अन्नावरपु की शिकायत पर हुई कार्रवाई