नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा की आत्महत्या का मामला : मृतक बच्ची के घर पहुंचे शिक्षा मंत्री ने बनाई 5 सदस्यीय जांच कमेटी, स्कूल प्रशासन और छात्राओं से पूछताछ के बाद खुलेंगी खुदकुशी की परतें

आंसुओं के बीच हादसे का कारण तलाशती रहीं नम आंखें

नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा की आत्महत्या का मामला : मृतक बच्ची के घर पहुंचे शिक्षा मंत्री ने बनाई 5 सदस्यीय जांच कमेटी, स्कूल प्रशासन और छात्राओं से पूछताछ के बाद खुलेंगी खुदकुशी की परतें
कक्षा 4 की छात्रा नौ वर्षीय अमायरा के चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने के मामले ने पूरे जयपुर शहर को झकझोर कर रख दिया है। स्कूल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद घायल हुई अमायरा ने दम तोड़ दिया। अमायरा का अंतिम संस्कार किया गया, गम और ग़ुस्से के माहौल में परिजन स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप।

जयपुर। मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में कक्षा 4 की छात्रा नौ वर्षीय अमायरा के चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने के मामले ने पूरे जयपुर शहर को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को स्कूल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद घायल हुई अमायरा ने दम तोड़ दिया। रविवार को अमायरा का अंतिम संस्कार किया गया, गम और ग़ुस्से के माहौल में परिजन स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगा रहे थे। पुलिस का कहना है कि अब अमायरा की मौत के मामले के खुलासे के लिए स्कूल प्रशासन का रवैया, साथी छात्राओं के बयान और परिजनों के आपसी विवाद लिए जा रहे हैं। 

पुलिस ने कब्जे में लिए सीसीटीवी फुटेज
मानसरोवर थाना पुलिस ने रविवार को स्कूल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त कर लिए हैं। एडिशनल डीसीपी ललित कुमार शर्मा और एसीपी मानसरोवर आईपीएस आदित्य काकड़े ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाप्रभारी लखन खटाना ने कक्षा चार के शिक्षकों के बयान दर्ज किए। खुलासा हुआ है कि अमायरा कक्षा के दौरान टीचर से वॉशरूम जाने की अनुमति लेकर गई थी जिसके बाद कुछ ही देर में वह चौथी मंजिल से नीचे गिरी हुई मिली। पुलिस अब स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

स्कूल खुलने पर होगी पूछताछ
पुलिस अब सोमवार को स्कूल खुलने पर अमायरा के कक्षा चार के सहपाठियों से भी बातचीत करेगी। घटना के बाद से छात्रा के माता शिवानी और पिता विजय गहरे सदमे में हैं। 

सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय जांच कमेटी
घटना की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है, जिसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक जयपुर करेंगे। कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जयपुर तथा मानसरोवर स्थित दो सरकारी स्कूलों राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरणपथ और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रिंसिपलों को सदस्य बनाया गया है।

Read More कमीशन के लिए खाते उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार, साइबर ठगों को किराए पर दिलाता था खाते

परिजनों का आरोप स्कूल ने नहीं ली खबर 
अमायरा के दिल्ली निवासी मामा साहिल देव ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के बाद से लेकर रविवार शाम तक स्कूल स्टाफ  का कोई सदस्य परिवार से मिलने नहीं आया। न किसी ने फोन किया, न किसी ने अफसोस जताया। 

Read More रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : मुंबई में जलभराव के चलते ट्रेनें रद्द, जयपुर आने वाली ट्रेन लेट

एक मासूम की अनुत्तरित खामोशी
अमायरा सिर्फ नौ साल की थी मुस्कुराती, पढ़ने में तेज और नृत्य की शौकीन थी। अब उसकी खाली पड़ी बेंच और अधूरी कॉपियां हर किसी को रुला रही हैं। जहां माता-पिता का संसार उजड़ गया, वहीं समाज में यह सवाल गूंज रहा है, क्या स्कूल वाकई बच्चों की सुरक्षा को लेकर इतने लापरवाह हो गए हैं।  

Read More तबादलों में छूट की आखिरी दिन देर रात तक सूचियां जारी, प्रदेशभर में 50-60 हजार कर्मचारियों का स्थानांतरण

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता