दिनभर अफरा-तफरी, देर रात दहशत पर काबू : रात साढे़ बारह बजे एक दुकान में लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर किया रेस्क्यू, मौके पर लोगों की भीड़ जमा

शास्त्री नगर में चल रहा था सर्चिंग अभियान

दिनभर अफरा-तफरी, देर रात दहशत पर काबू : रात साढे़ बारह बजे एक दुकान में लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर किया रेस्क्यू, मौके पर लोगों की भीड़ जमा

सीकर हाउस इलाके में दिन लेपर्ड की तलाश में बीता। सुबह लेपर्ड की मूवमेंट की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र में गहन सर्चिंग अभियान चलाया। आसपास के घरों, गलियों और छतों पर लगातार तलाश की गई, लेकिन दिनभर लेपर्ड का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं लोगों में दहशत का माहौल रहा।

जयपुर। सीकर हाउस इलाके में गुरुवार का दिन लेपर्ड की तलाश में बीता। सुबह लेपर्ड की मूवमेंट की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र में गहन सर्चिंग अभियान चलाया। आसपास के घरों, गलियों और छतों पर लगातार तलाश की गई, लेकिन दिनभर लेपर्ड का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं लोगों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि शाम ढलते ही हालात अचानक बदल गए। सीकर हाउस के सरोज सिनेमा के पास रात करीब 9 से 10 बजे के बीच एक दुकान में लेपर्ड दिखाई देने से हड़कंप मच गया।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच घटना के समय आस-पास मौजूद लोगों ने बेहद सूझबूझ का परिचय देते हुए दुकान का शटर गिराकर लेपर्ड को अंदर बंद कर दिया, जिससे वह बाहर भाग न सके और कोई हादसा न हो। इसके बाद तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम करीब 11.30 बजे मौके पर पहुंची। स्थिति का आकलन करने के बाद डॉ. अरविंद माथुर, रेंजर जितेंद्र सिंह शेखावत सहित स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 12.30 बजे लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज किया। इसके कुछ देर बाद रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाल लिया और आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ वाहन में ले कर रवाना हो गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा