प्रमुख चिकित्सा सचिव गायत्री राठौड़ पहुंची ट्रॉमा सेंटर : बीती देर रात पाइप लाइन लीकेज से आईसीयू में भर गया था पानी, व्यवस्थाओं का ले रही जायजा

राठौड़ ने पोली ट्रॉमा आईसीयू की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

प्रमुख चिकित्सा सचिव गायत्री राठौड़ पहुंची ट्रॉमा सेंटर : बीती देर रात पाइप लाइन लीकेज से आईसीयू में भर गया था पानी, व्यवस्थाओं का ले रही जायजा

शहर के एसएमएस अस्पताल से जुड़े ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में देर रात पाइप लाइन लीकेज के कारण पानी भर गया था। इसके बाद आनन फानन में यहां भर्ती 14 मरीजों को अन्य जगहों पर शिफ्ट किया गया।

जयपुर। शहर के एसएमएस अस्पताल से जुड़े ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में देर रात पाइप लाइन लीकेज के कारण पानी भर गया था। इसके बाद आनन फानन में यहां भर्ती 14 मरीजों को अन्य जगहों पर शिफ्ट किया गया। हालांकि घटना के तत्काल बाद आईसीयू की पाइप लाइन की मेंटीनेंस शुरू कर दी गई और संभवतया आज शाम आईसीयू को फिर से शुरू किया जा सकता है। इस स्थिति का जायजा लेने के लिए आज सुबह प्रमुख चिकित्सा सचिव गायत्री राठौड़ ट्रॉमा सेंटर पहुंची। यहां राठौड़ ने पोली ट्रॉमा आईसीयू की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त नरेश गोयल भी साथ इस दौरान मौजूद रहे। मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए गायत्री राठौड़ ने पूरे मामले की अस्पताल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी से राठौड़ ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान राठौड़ ने पूरे ट्रॉमा सेंटर का भी जायजा लिया और अधिकारियों को यहां की व्यवस्ट्रॉथाओं में और सुधार करने के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजन लाल शर्मा ने भव्य होली महोत्सव मनाया। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों संग...
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी