राजस्थान का 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

प्रदेश की जल संरक्षण और इसके संचयन के क्षेत्र में नई पहचान बन रही 

राजस्थान का 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई
राजस्थान ने जल संरक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2024 में श्रीगंगानगर का खरलां जल उपभोक्ता संगम, सीकर के बजरंग लाल जैथू, बीआईटीएस पिलानी और अंबुजा फाउंडेशन जयपुर को सम्मान मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए जल संरक्षण के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता दोहराई।

जयपुर। राजस्थान के जल संरक्षण और संचयन के कार्य राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहे हैं। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय से  घोषित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों-2024 में खरलां जल उपभोक्ता संगम, श्रीगंगानगर ने सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ श्रेणी में  तृतीय एवं बजरंग लाल जैथू (सीकर) ने जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का प्रथम पुरस्कार (पश्चिम क्षेत्र) प्राप्त किया है। इनके अतिरिक्त बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी ने स्कूल और कॉलेज के अलावा सर्वश्रेष्ठ संस्थान की इनसाइड कैंपस उपश्रेणी में द्वितीय-संयुक्त, अंबुजा फाउण्डेशन, जयपुर ने सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की जल संरक्षण और इसके संचयन के क्षेत्र में नई पहचान बन रही है। आमजन जल की महत्ता के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल की उपलब्धता और इसके संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रदेशभर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान संचालित कर जल संरक्षण और संचयन के कार्यों को नई दिशा दी है। इसके तहत जलाशयों की मरम्मत, सफाई, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, अतिक्रमण हटाना, बांध क्षेत्रों में श्रमदान, पौधारोपण, जल संग्रहण और जल संरक्षण संरचनाओं सम्बंधित कार्य किए गए हैं। इसके साथ ही, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के माध्यम से भूजल रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण भी किया जा रहा है।

 

Read More मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पीएफआरडीए अध्यक्ष से की मुलाकात, एनपीएस-यूपीएस और पेंशन सुधारों पर हुई चर्चा

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र