स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्ष : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के युवाओं को दी बधाई, कहा- युवाओं के संकल्प और भारत के सामर्थ्य का गौरवशाली दशक

भारत विश्व के प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में अपनी पहचान बना चुका

स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्ष : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के युवाओं को दी बधाई, कहा- युवाओं के संकल्प और भारत के सामर्थ्य का गौरवशाली दशक

भजनलाल शर्मा ने स्टार्टअप इंडिया अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर देश के युवाओं को बधाई देते हुए इसे भारत के सामर्थ्य और युवाओं के संकल्प का गौरवशाली दशक बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुए स्टार्टअप इंडिया अभियान ने देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार की दिशा ही बदल दी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्टार्टअप इंडिया अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर देश के युवाओं को बधाई देते हुए इसे भारत के सामर्थ्य और युवाओं के संकल्प का गौरवशाली दशक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुए स्टार्टअप इंडिया अभियान ने देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार की दिशा ही बदल दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि इस अभियान ने युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाया है। स्टार्टअप इंडिया ने नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

आज भारत विश्व के प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती भी अब तेजी से नवाचार का केंद्र बन रही है। राज्य सरकार की नीतियों और सहयोग से यहां के ऊर्जावान युवा अपनी मेधा, कौशल और रचनात्मक सोच के बल पर स्टार्टअप क्रांति में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। तकनीक, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्र में राजस्थान के युवा नए प्रयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी युवा उद्यमियों को इस सफल दशक की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आइए, मिलकर नए भारत और नए राजस्थान के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में युवा उद्यमी देश और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं