मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड के 'स्टेट फोकस पेपर 2026-27' का विमोचन, राजस्थान के विकास के लिए ऋण योजनाओं पर चर्चा

आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड के 'स्टेट फोकस पेपर 2026-27' का विमोचन, राजस्थान के विकास के लिए ऋण योजनाओं पर चर्चा

'स्टेट क्रेडिट सेमिनार' आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने नाबार्ड का 'स्टेट फोकस पेपर 2026-27' जारी किया। पेपर में कृषि, एमएसएमई, शिक्षा, ऊर्जा, आवास और सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए ऋण आवश्यकताओं का आकलन है। सेमिनार में ऋण वितरण रणनीति और ग्रामीण-शहरी आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा हुई।

जयपुर। राजस्थान के आर्थिक विकास को गति देने और प्राथमिक क्षेत्रों में ऋण प्रवाह को सुदृढ़ करने के उद्देश्य सेजयपुर में 'स्टेट क्रेडिट सेमिनार' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने नाबार्ड द्वारा तैयार किए गए 'स्टेट फोकस पेपर 2026-27' का विमोचन किया। रीको चेयरमैन और अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग और वाणिज्य शिखर अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर रवि बाबु ने बताया कि इस दस्तावेज में आगामी वित्त वर्ष के लिए कृषि, एमएसएमई (MSME), शिक्षा, ऊर्जा, आवास और सामाजिक बुनियादी ढांचे जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए ऋण आवश्यकताओं का विस्तृत आकलन किया गया है।

विकसित राजस्थान@2047 पर केंद्रित है ऋण योजना :

इस वर्ष का स्टेट फोकस पेपर विशेष रूप से 'विकसित राजस्थान@2047' के विज़न को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें भारत सरकार, राज्य सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड की नीतियों का समावेश किया गया है ताकि आधार स्तर पर संस्थागत ऋण के प्रवाह को बेहतर दिशा दी जा सके।

Read More कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की असली पहचान : चुनाव में भाजपा के पक्ष में करना है काम, भजनलाल ने कहा- सरकार हर वर्ग का रख रही ध्यान

सेमिनार की मुख्य बातें :

Read More कथा वाचक प्रेम बाईसा मौत प्रकरण : भोमाराम का खुलासा, चार घण्टे बाद साध्वी के पिता के कहने पर सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

ऋण आकलन : राज्य की उपलब्ध संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं के आधार पर ऋण की संभावनाओं को चिन्हित किया गया है।
समीक्षा : सेमिनार के दौरान पिछले और चालू वर्ष में बैंकों व नाबार्ड द्वारा की गई पहलों की समीक्षा की गई।
रणनीति : आगामी वित्त वर्ष में ऋण वितरण को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न हितधारकों और बैंक प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

Read More करीब 3.72 करोड़ रुपए की धांधली से जुड़ा मामला : बलजीत यादव को भेजा जेल, ईडी को जवाब के लिए दिया समय

यह सेमिनार राजस्थान के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली