मुख्य सचिव ने की प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों की समीक्षा, कहा-  आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति को मिलकर करना होगा काम 

प्रवासी राजस्थानी दिवस एक महत्वपूर्ण आयोजन 

मुख्य सचिव ने की प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों की समीक्षा, कहा-  आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति को मिलकर करना होगा काम 

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सचिवालय में प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 की तैयारियों की समीक्षा की। 10 दिसंबर को होने वाले इस आयोजन के लिए विभागीय समन्वय, आतिथ्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जयपुर के सौंदर्यकरण पर जोर दिया गया। पंत ने कहा कि यह आयोजन प्रवासी राजस्थानियों के स्वागत और राज्य की समृद्ध विरासत को दर्शाएगा।

जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने शासन सचिवालय में प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 के सफल आयोजन के लिए गठित कार्य समितियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले विस्तृत कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी गतिविधियों के निर्बाध समन्वय और समय पर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों के बीच भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के स्पष्ट विभाजन पर जोर दिया।

पंत ने सभी संबंधित विभागों के बीच सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस आयोजन को यादगार और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रत्येक समिति को मिलकर काम करना होगा। प्रवासी राजस्थानियों का गर्मजोशी से स्वागत करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए  मुख्य सचिव ने कहा, प्रवासी राजस्थानी दिवस एक महत्वपूर्ण आयोजन है और इसके लिए जयपुर शहर के सौंदर्यकरण का विशेष महत्व है।आयोजन के दौरान आगंतुक प्रतिनिधियों के भ्रमण के लिए पर्यटन स्थलों पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जब हम अपने प्रवासियों का घर आने पर स्वागत करें तो जयपुर शहर बहुत सुंदर और साफ सुथरा नजर आए।

बैठक में आयोजन स्थल की व्यवस्था, आतिथ्य, भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी चर्चा हुई, ताकि आयोजन का हर पहलू राजस्थान की समृद्ध विरासत और जीवंत भावना को प्रतिबिंबित करे।

 

Read More फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश

Read More राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वर्ल्ड किडनी डे : सिक्स पैक की चाहत, सप्लीमेंट्स का अंधाधुंध सेवन युवाओं में किडनी फेल्योर का बना कारण वर्ल्ड किडनी डे : सिक्स पैक की चाहत, सप्लीमेंट्स का अंधाधुंध सेवन युवाओं में किडनी फेल्योर का बना कारण
वर्ल्ड किडनी डे पर विशेषज्ञों ने चेताया कि खराब लाइफस्टाइल, अनियंत्रित शुगर-बीपी और जिम में बिना डॉक्टर सलाह प्रोटीन सप्लीमेंट्स...
फिलीपींस ने ताइवान के पास तैनात की ब्रह्मोस मिसाइलें: टेंशन में ड्रैगन, चीन के पास ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती
हीटवेव की आहट और खेती पर बढ़ता संकट
अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को दिया धोखा, ट्रंप ने छीना थॉड एयर डिफेंस सिस्टम, किम जोंग के लिए बड़ा मौका?
इच्छामृत्यु : दुनिया के 11 देशों में सख्त शर्तों के साथ अनुमति; भारत में पैसिव यूथेनेशिया की इजाजत, अब तक लाखों लोगों ने चुना सम्मानजनक मृत्यु का विकल्प
फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर
प्रदेश में गैस सिलेंडर की सप्लाई आधी से कम : पैनिक से बुकिंग दोगुना, रोज करीब 4 लाख की सप्लाई थी; अब 2 लाख ही रही