हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-4 में बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल, ‘बचना ए हसीनों’ की धुन पर छाए चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी

मनमोहक परफॉर्मेंस से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-4 में बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल, ‘बचना ए हसीनों’ की धुन पर छाए चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी

जयपुर में हेरिटेज किड्स फैशन शो (एचकेएफएस) सीजन-4 का आयोजन जेकेके के रंगायन सभागार में हुआ। चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी की प्रस्तुति आकर्षण रही। 2 से 16 वर्ष के बच्चों ने चार राउंड में रैंप वॉक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से किया। शो में सेलिब्रिटी जूरी और एंकरिंग ने आयोजन को यादगार बनाया।

जयपुर। हेरिटेज किड्स फैशन शो (एचकेएफएस) सीजन-4 का आयोजन रविवार को जेकेके के रंगायन सभागार में भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत से ही चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी की मौजूदगी और प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। “बचना ए हसीनों” और “जाना वे आली” जैसे लोकप्रिय गीतों पर अर्विक की दमदार और एक्सप्रेसिव परफॉर्मेंस ने पूरे सभागार को तालियों से गूंजा दिया। उनकी एनर्जी, कॉन्फिडेंस और स्टेज प्रेजेंस शो का खास आकर्षण रही।

कार्यक्रम आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया, इस फैशन शो में 2 से 16 वर्ष तक के बच्चों ने रैंप पर कदम रखकर अपने आत्मविश्वास, टैलेंट और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। अर्चना बैराठी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवि शर्मा, बसंत जैन, निर्मला जैन, मीनाक्षी सोलंकी, आकांक्षा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

फैशन शो में कुल चार आकर्षक राउंड आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों के स्टाइल, वॉक, एक्सप्रेशन और क्रिएटिविटी की झलक देखने को मिली। शो की एंकरिंग सेलेब्रिटी एंकर करण ने की, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को जीवंत और मनोरंजक बनाए रखा। ग्रूमिंग और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी जीवन शर्मा ने निभाई, जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने रैंप पर आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों का मेकअप ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी और उनकी टीम ने किया, जिससे नन्हे मॉडल्स का लुक और भी आकर्षक नजर आया।

अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–4 बच्चों, अभिभावकों और दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनकर उभरा।

Read More प्रदेश में सर्दी का असर कम : तेज धूप से गर्मी का अहसास, सुबह-शाम ठंडक

जूरी में एलीट मिस राजस्थान विजय लक्ष्मी, दिव्या जांगिड, वीरा कल्याण, निशा,  मिस एशिया यूनिवर्स 2025 साक्षी व्यास, मीनाक्षी सोलंकी, शाद प्रमुख रहे।

Read More किसान ने कुल्हाड़ी से लेपर्ड का सिर फाड़ा: मौके पर तोड़ा दम, 15 मिनट तक चला खूनी संघर्ष

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर सफर होगा मुश्किल, लंबी दूरी की ट्रेनें हुई फुल होली पर सफर होगा मुश्किल, लंबी दूरी की ट्रेनें हुई फुल
रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। ट्रेनों में सीटें फुल होने से हवाई यातायात के किराए में किराए...
पीएम मोदी ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की
एएनटीएफ का शिकंजा: ऑपरेशन तनिकलील चलाकर एमडी ड्रग्स तस्कर सहित अन्य चार बड़े तस्करों को दबोचा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू