CM का बजट पूर्व संवाद, सीएम बोले, हमारा लक्ष्य - समर्थ राजस्थान, विकसित राजस्थान
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'आपणो अग्रणी राजस्थान' के संकल्प के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में उद्योगों का विस्तार एवं युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता से हर स्तर पर निरंतर क्रियाशील है।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य - समर्थ राजस्थान, विकसित राजस्थान का है। सीएम ने आज सीएमओ में राजस्थान के आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के संबंध में उद्योग एवं सेवा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक ली और बजट के अंतर्गत औद्योगिक विकास को समर्पित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा इस दिशा में अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपणो अग्रणी राजस्थान' के संकल्प के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में उद्योगों का विस्तार एवं युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता से हर स्तर पर निरंतर क्रियाशील है। बैठक में उपमुख्यमंत्री वित्त मंत्री दिया कुमारी सहित कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
28 Jul 2026 19:01:41
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...

Comment List