कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए तड़प रही हैं, सत्ता के लिए फैलाना चाहती है अराजकता : मदन राठौड़ 

विपक्ष को सरकार का विरोध करने और अपनी बात रखने का पूरा अधिकार 

कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए तड़प रही हैं, सत्ता के लिए फैलाना चाहती है अराजकता : मदन राठौड़ 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सरकार का विरोध करने और अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए, जिससे राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हों।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सरकार का विरोध करने और अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए, जिससे राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हों। राजनीतिक दलों और नेताओं को अपने शब्दों के चयन में संयम और उच्च स्तर बनाए रखना चाहिए।

राठौड़ ने कहा कि कुछ लोग शब्दों के चयन में अपनी मर्यादा भूल जाते हैं। जिनके पास तर्कों का अभाव होता है, वे अमर्यादित शब्दावली का सहारा लेते हैं। राजनेताओं को घटिया और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जनता सब देख रही है और हर नेता के आचरण का आकलन कर रही है। इस तरह की भाषा के प्रति जनता में नाराजगी है और वक्त आने पर जनता ऐसे लोगों को जवाब देगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज कांग्रेस वोट चोरी के आरोप लगाकर राजनीति कर रही है, जबकि मतदाता सूची और नागरिकता से जुड़े मामलों पर उसे स्वयं सवालों का जवाब देना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा
भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हिस्सा लिया।...
Karnataka SIR : 52 चुनाव क्षेत्रों में 127 मतदाता 'गैर-भारतीय नागरिक' के रूप में चिह्नित, आवेदनों की पारदर्शिता पर सवाल
पंचायतीराज चुनाव : 413 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, 28 अक्टूबर को होगा दूसरे चरण का मतदान
कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए तड़प रही हैं, सत्ता के लिए फैलाना चाहती है अराजकता : मदन राठौड़ 
जयपुर एयरपोर्ट पर बम थ्रेट का अलर्ट, टर्मिनल-1 पर मॉक ड्रिल
जयपुर के चांदपोल बाजार में सजेगा राम सेतु और राम मंदिर का भव्य नजारा, कोलकाता के कारीगर कर रहे तैयार
Weather Update : चक्रवात अर्नब का राजस्थान में दिखेगा असर, 30 अक्टूबर को 22 जिलों में बारिश का अलर्ट