झुंझुनूं छापोली हादसे पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक, मुआवजे व जांच की मांग
करंट की चपेट में आने से 8 श्रमिकों की दर्दनाक मौत
झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने से 8 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। कई अन्य घायल हुए। रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकराने से यह हादसा हुआ।
जयपुर। झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने से 8 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। कई अन्य घायल हुए। रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकराने से यह हादसा हुआ।
इस घटना पर राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने दिवंगतों की आत्मा को शांति व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उन्होंने इसे महज हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही का नतीजा बताया। नेताओं ने निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई व मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा देने की सरकार से मांग की।
Related Posts
Post Comment
Latest News
02 Nov 2026 17:31:47
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन शुरू किया जा रहा...
जल जीवन मिशन 2.0 के लिए राजस्थान को मिलेंगे 3 हजार करोड़, केंद्र से अनुदान समय पर जारी करने पर चर्चा

Comment List