कांग्रेस ने गांधी और शास्त्री को अर्पित की पुष्पांजलि : जनता के सुख-दुख में शामिल होने का लिया संकल्प, कार्यकर्ताओं ने लगाई स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी

भजन-कीर्तन और चरखा प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण

कांग्रेस ने गांधी और शास्त्री को अर्पित की पुष्पांजलि : जनता के सुख-दुख में शामिल होने का लिया संकल्प, कार्यकर्ताओं ने लगाई स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जबकि महिला सभा ने सफाई अभियान चलाया।

जयपुर। पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री जयंती और महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर गुरुवार को पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कांग्रेस ने गांधी और शास्त्री को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर डोटासरा ने कहा कि बापू के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। वर्तमान राजनीतिक माहौल में अहिंसा का मार्ग ही समाधान है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने वीडियो संदेश में स्वच्छ भारत अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी गांधी जयंती पर संकल्प दिलाया कि हम सब राजस्थान की जनता के सुख दुख में शामिल होंगे और जनता के हितों के लिए भागीदार बनेंगे। आयोजन में भजन-कीर्तन और चरखा प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण रहे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जबकि महिला सभा ने सफाई अभियान चलाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान