प्रदेशभर में 15 अक्टूबर तक चलेगा सहकार सदस्यता अभियान, अब तक 1.60 लाख आवेदन प्राप्त 

1500 पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में सर्वे की कार्रवाई पूर्ण की

प्रदेशभर में 15 अक्टूबर तक चलेगा सहकार सदस्यता अभियान, अब तक 1.60 लाख आवेदन प्राप्त 
प्रदेश में सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए 15 अक्टूबर तक विशेष ‘सहकार सदस्यता अभियान’ शुरू हुआ

जयपुर। प्रदेश में सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए 15 अक्टूबर तक विशेष ‘सहकार सदस्यता अभियान’ शुरू हुआ। इस अभियान में सहकारी समितियों की सदस्य संख्या में 10% वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। अभियान से पूर्व 9 से 29 सितम्बर तक की गई तैयारी अवधि के दौरान अब तक 1.60 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सदस्यता लेने के लिए 18 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए राज सहकार पोर्टल पर लिंक उपलब्ध है।

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि अभियान के दौरान विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को सहकारिता से जोड़ने पर जोर रहेगा। इसके तहत प्रदेशभर में 8,600 से अधिक पैक्स स्तर पर शिविर आयोजित होंगे। वहीं, 1,500 पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में सर्वे की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। नई समितियों के गठन के लिए प्रस्ताव और सदस्यता राशि स्वीकृति जारी हो चुकी है, साथ ही भूमिविहीन पैक्स के लिए गोदाम निर्माण हेतु भूमि भी चिन्हित की गई है।

इस दौरान नवीन सहकारी कानून की जानकारी भी दी जाएगी और पीएम किसान सम्मान निधि ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अभियान से सहकारिता क्षेत्र को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध