एक पर्यटक की शहर के पांच पर्यटन स्थलों पर हो रही गिनती, प्रदेश के अन्य जिलों के पर्यटन स्थलों पर जाने पर फिर हो जाती है काउंटिंग 

कम्पोजिट टिकट लेने वाला पर्यटक ही सिंगल काउंट

एक पर्यटक की शहर के पांच पर्यटन स्थलों पर हो रही गिनती, प्रदेश के अन्य जिलों के पर्यटन स्थलों पर जाने पर फिर हो जाती है काउंटिंग 
गुलाबी नगरी के पर्यटन स्थलों को देखने के लिए हर साल लाखों देशी और विदेशी पर्यटक इस ओर रुख करते हैं

जयपुर। गुलाबी नगरी के पर्यटन स्थलों को देखने के लिए हर साल लाखों देशी और विदेशी पर्यटक इस ओर रुख करते हैं। आमेर महल, हवामहल, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ दुर्ग सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही अधिक रहती है।  दूसरी ओर पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि एक पर्यटक शहर के करीब चार से पांच मॉन्यूमेंट्स का विजिट करता है। अगर पर्यटक पांचों जगहों से अलग-अलग टिकट लेता है तो ऐसे में एक पर्यटक पांच जगह काउंट हो जाता है। कहा जाए तो उसकी पर्यटक के रूप में पांच पर काउंटिंग हो जाती है। जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ना लाजमी है।  

कम्पोजिट टिकट लेने वाला पर्यटक ही सिंगल काउंट
पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले स्मारकों में पर्यटकों की सुविधार्थ कम्पोजिट टिकट की व्यवस्था है। इसके तहत अगर पर्यटक कम्पोजिट टिकट लेता है तो इसके जरिए वो शहर के आमेर महल, हवामहल स्मारक, जन्तर-मंतर स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ दुर्ग सहित 8 स्मारकों में विजिट कर सकता है। इस तरह का टिकट लेने वाला पर्यटक सिंगल टूरिस्ट में काउंट होता है। अगर एक पर्यटक इन स्मारकों में अलग-अलग टिकट लेता है तो वो हर मॉन्यूमेंट पर पर्यटक के रूप में काउंट किया जाता है। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत का कहना है कि पर्यटकों की अलग-अलग काउंटिंग करने का ऐसा कोई सिस्टम नहीं है, लेकिन इसके लिए विभाग कार्य कर रहा है। अभी पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारकों आदि के साथ ही होटलों से पर्यटकों का आंकड़ा लिया जाता है।  

विदेशी पर्यटक के लिए पोर्टल, देशी के लिए नहीं : पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी पर्यटक शहर में प्रवेश करने के बाद होटल आता है, तो उसकी सारी जानकारी एफआरओ पोर्टल पर अपलोड कर दी जाती है। जैसे कि उसका पासपोर्ट नम्बर, देश का नाम, उसके आने-जाने की जानकारी, कब तक रुकेगा आदि। घरेलू पर्यटकों के लिए कोई पोर्टल नहीं है। 

आमेर महल आते है सबसे अधिक पर्यटक 
पुरातत्व विभाग के अनुसार जयपुर स्थित स्मारकों में सबसे अधिक पर्यटक आमेर महल आते हैं। उसके बाद हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ दुर्ग, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय आदि में आते हैं।

Read More नगर निगम चुनाव : विद्याधर नगर में छह घंटे बाद मतदान का उत्साह, वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने से मतदाता परेशान

इनका कहना
पर्यटन विभाग की टूरिस्टों की गणना करने की प्रक्रिया दोषपूर्ण है। आजतक इसका समाधान नहीं हो सका। यही कारण है कि जयपुर शहर आने वाला एक पर्यटक चार से पांच जगह गिना जाता है। होटल प्रबंधकों को टूरिस्ट परपज से आने वाले पर्यटकों का डेटा एकत्र कर पर्यटन विभाग को देना चाहिए। हर होटल में आने वाले पर्यटक की आईडी ली जाती है, उसे काउंट करना चाहिए। 
-नरेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, टूरिस्ट गाइड फैडरेशन ऑफ इंडिया 

Read More राजस्थान में अक्टूबर से साइबर अपराधियों पर चलेगा विशेष अभियान, डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

99 प्रतिशत टूरिस्ट आमेर महल, जंतर-मंतर स्मारक और हवामहल स्मारक जाते हैं। एक टूरिस्ट शहर के तकरीबन पांच पर्यटन स्थल विजिट करता है। ऐसे में एक टूरिस्ट पांच जगह गिना जाता है। इससे आंकड़े बढ़ जाते हैं। पर्यटन विभाग के पास इनकी काउंटिंग के लिए कोई विकल्प नहीं है। टिकट की डिजिटल व्यवस्था हो तो काउंटिंग संभव है। 
-मदन सिंह राजपुरिया, अध्यक्ष, जयपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन 

Read More जयपुर, उदयपुर, कोटा और भीलवाडा नगर निगमाें में भाजपा को स्पष्ट बहुमत: बीकानेर में कांग्रेस जीती; पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय रहेंगे किंगमेकर

Tags: tourist  

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव