कल्याणकारी योजनाओं के डिजिटल प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा होगी मजबूत, मुख्य सचिव ने सुरक्षा जांच और नियमित सिस्टम अपडेट के दिए निर्देश

अक्टूबर में होगी साइबर सुरक्षा कार्यशाला

कल्याणकारी योजनाओं के डिजिटल प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा होगी मजबूत, मुख्य सचिव ने सुरक्षा जांच और नियमित सिस्टम अपडेट के दिए निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कल्याणकारी योजनाओं और डीबीटी से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा की समीक्षा। नियमित सुरक्षा जांच, सिस्टम अपडेट और साइबर हमलों से बचाव के लिए सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के निर्देश। अक्टूबर में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कल्याणकारी योजनाओं और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने इन प्लेटफॉर्म की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिटल सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से सुरक्षा जांच की जाए और सिस्टम को समय-समय पर अपडेट किया जाए। साइबर हमलों और डिजिटल धोखाधड़ी की आशंकाओं को देखते हुए सुरक्षा तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में अक्टूबर माह में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा करना है।

इस दौरान, झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक ने ‘ऑपरेशन शटर डाउन’ के दौरान सामने आए अनुभवों और महत्वपूर्ण सीखों को साझा किया। उन्होंने अभियान से जुड़े प्रमुख पहलुओं की जानकारी दी, जिनसे साइबर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। बैठक में कल्याणकारी योजनाओं के डिजिटल माध्यम से सुरक्षित और पारदर्शी संचालन के लिए तकनीकी सतर्कता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Read More म्यूल खातों से ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, थाईलैंड की विदेशी मुद्रा और स्कॉर्पियो बरामद

Post Comment

Comment List

Latest News

2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने एमडीआर के विरोध में किया देशव्यापी आह्वान 2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने एमडीआर के विरोध में किया देशव्यापी आह्वान
यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई...
'सबकी योजना, सबका विकास' थीम पर जन योजना अभियान 2026-27 की शुरुआत, गांधी जयंती पर देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
असर खबर का : हाईवे किनारे शुरू हुआ सौंदर्यीकरण कार्य, झाड़ियों और कंटीले बबूल की सफाई शुरू
सीएचसी की सफाई व्यवस्था बदहाल, दीवारों पर पान-गुटखे की पीक और वार्डों में घूम रहे आवारा श्वान
रणथम्भौर में नए पर्यटन सत्र का आगाज : पहले दिन ही बाघ के दीदार, देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों में दिखा उत्साह
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य भवन में रक्तदान शिविर, आईएएस अविचल चतुर्वेदी ने किया रक्तदान
कैप्टन मच्छार की हालत स्थिर : चोटों से जल्द ठीक होने की उम्मीद, भारतीय दूतावास रख रहा स्वास्थ्य पर नजर