आईआईएस यूनिवर्सिटी में डांडिया उत्सव में छात्राओं ने किया सामूहिक नृत्य

डांडिया नृत्य किया

आईआईएस यूनिवर्सिटी में डांडिया उत्सव में छात्राओं ने किया सामूहिक नृत्य

डांडिया उत्सव में छात्राओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक विरासत से ओत-प्रोत हो उठा।

जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) की एनएसएस यूनिट द्वारा भव्य डांडिया उत्सव का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में तीसरी बार आयोजित किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के चांसलर अशोक गुप्ता ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। डांडिया उत्सव में छात्राओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक विरासत से ओत-प्रोत हो उठा।

उत्सव में उपस्थित छात्राओं ने लोकसंगीत की धुनों पर ताल मिलाते हुए सामूहिक रूप से नृत्य किया। कार्यक्रम में बेस्ट डांसर और बेस्ट कॉस्ट्यूम की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जिसमें पूजा सेठिया को बेस्ट डांसर" का खिताब, जबकि रीतु रावल को "बेस्ट कॉस्टयूम" का अवार्ड मिला। इन पुरस्कारों ने प्रतिभागियों के उत्साह को और भी बढ़ाया, और इसने छात्रों को अपनी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान किया।
डांडिया उत्सव का उद्देश्य न केवल छात्रों को मनोरंजन प्रदान करना था, बल्कि उनके बीच सामूहिकता, टीम वर्क और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना भी था। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और सामाजिक वातावरण को समृद्ध बनाते हैं, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।

 

Tags: festival

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन