रूस के साखा गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, निवेश और आपसी सहयोग के अवसरों पर हुई सार्थक चर्चा, 

प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को प्रगाढ़ करना था

रूस के साखा गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, निवेश और आपसी सहयोग के अवसरों पर हुई सार्थक चर्चा, 

बैठक का उद्देश्य दोनों क्षेत्रों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, व्यापार, उद्योग, कृषि, खनिज संपदा और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को प्रगाढ़ करना था।

जयपुर। रूस के साखा गणराज्य (याकुतिया) के उपाध्यक्ष किम बोरिसोव के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव सुधांश पंत से सचिवालय में मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और आपसी सहयोग के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक का उद्देश्य दोनों क्षेत्रों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, व्यापार, उद्योग, कृषि, खनिज संपदा और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को प्रगाढ़ करना था।

मुख्य सचिव ने साखा गणराज्य के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए राजस्थान में निवेश के लिए उपयुक्त वातावरण, मजबूत ढांचा और निवेश को प्रोत्साहन देने वाली राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल सदस्यों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश का नीतिगत ढांचा निवेशकों के अनुरूप होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन, प्रचुर खनिज संपदा और तेज विकास दर के कारण राजस्थान निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य है। 

रूस के साखा गणराज्य के उपाध्यक्ष किम बोरिसोव ने कहा कि दोनों क्षेत्रों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग एवं निवेश के लिए अभूतपूर्व संभावना हैं। द्विपक्षीय वार्ताओं के माध्यम से ऊर्जा, महंगे रत्नों, खनिज संपदा मेडिकल आदि क्षेत्रों में संबंधों को और प्रगाढ़ किया जाएगा।

 

Read More एमजेआरपी यूनिवर्सिटी में पैशन-फैशन 2026 का आयोजन : रैंप पर दिखी युवाओं की सतरंगी रचनात्मकता, दर्शकों ने बजाई तालियां

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
गुवाहाटी में असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की 42 उम्मीदवारों वाली पहली सूची को “वंशवाद की राजनीति”। भाजपा...
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज