आप का हल्ला बोल : दवा फैक्ट्री पर दिया धरना, दवाओं पर बैन लगाने की मांग

स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा

आप का हल्ला बोल : दवा फैक्ट्री पर दिया धरना, दवाओं पर बैन लगाने की मांग
आप कार्यकर्ताओं ने कंपनी की सभी दवाओं पर तत्काल बैन लगाने और मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की। 

जयपुर। राज्य में केसंस फॉर्मा की खांसी सिरप से कथित तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद आम आदमी पार्टी ने सरना डूंगर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फैक्ट्री के बाहर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने कंपनी पर प्रतीकात्मक ताला लगाने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया और धरना समाप्त करा दिया। आप कार्यकर्ताओं ने कंपनी की सभी दवाओं पर तत्काल बैन लगाने और मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की। 

उन्होंने सरकार पर गंभीर लापरवाही और दोषी कंपनी को संरक्षण देने का आरोप लगाया।  राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस ने कहा कि यह पूरे प्रदेश की जनता की सुरक्षा का सवाल है और अगर मांगें नहीं मानी गई तो राज्यभर में आंदोलन होगा। सह प्रभारी घनेन्द्र भारद्वाज ने चेतावनी दी कि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। 

Tags: demand

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम और एयर ट्रैफिक कंजेशन,  3 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम और एयर ट्रैफिक कंजेशन, 3 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम और एयर ट्रैफिक कंजेशन के चलते विमानों की लैंडिंग प्रभावित हो रही है। दिल्ली में...
एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता
डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल