नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद

‘सच्चासाबु न्यूट्रीदाना’ भी बाजार में उतारा

नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद
शारदीय नवरात्रि में साबूदाना, मखाना, मोरधन और फरियाली आटे की मांग बढ़ने के साथ उपभोक्ता गुणवत्ता और शुद्धता पर ध्यान दे रहे। साबु ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड ने व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य उत्पादों के चयन को लेकर जागरूकता बढ़ाने की पहल की।

जयपुर। शारदीय नवरात्रि और आगामी त्योहारों के मद्देनजर व्रत-उपवास में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्रियों की मांग बढ़ रही है। साबूदाना, मोरधन (मिलेट्स), मखाना और फरियाली आटे जैसे सात्विक खाद्य उत्पादों की खरीदारी के बीच उपभोक्ता अब शुद्धता, गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया की प्रमाणिकता पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।

साबूदाना प्रसंस्करण एवं निर्माण के क्षेत्र में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली साबु ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड ने इस अवसर पर उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पादों के चयन के प्रति जागरूक किया है। कंपनी के अनुसार, वह भारत में एगमार्क प्रमाणित साबूदाना पैक करने वाली पहली कंपनी है।

कंपनी अपने पंजीकृत ब्रांड ‘सच्चासाबु, ‘चक्र, ‘अल्पाहार’ और ‘कुकरीजॉकी’ के तहत विभिन्न खाद्य उत्पादों की आपूर्ति करती है। इसके उत्पादों में प्रीमियम साबूदाना, मोरधन, हल्दी पाउडर, साबूदाना पापड़, मखाना और फरियाली आटा शामिल हैं। कंपनी ने ‘सच्चासाबु न्यूट्रीदाना’ नाम से नया उत्पाद भी पेश किया है।

कंपनी के उत्पाद देशभर में वितरकों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। त्योहारों के दौरान व्रत में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की बढ़ती मांग के बीच कंपनी ने गुणवत्ता और प्रमाणिकता को प्रमुखता दी है

Read More रोडवेज की बस में 60 में से 55 यात्री निकले बिना टिकट, बूंदी डिपो में फिर उजागर हुई गड़बड़ी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्डस्किल्स' प्रतियोगिता के भारतीय दल से संवाद करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व...
पोस्टरों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद
सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी
14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र