यूनिवर्सिटी में चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन : सद्बुद्धि यज्ञ, पानी में दिया धरना, सेवानिवृत्त शिक्षकों ने कॉलेज पेंशनरों की तरह भुगतान का किया आग्रह 

चुनाव के लिए सद्बुद्धि यज्ञ

यूनिवर्सिटी में चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन : सद्बुद्धि यज्ञ, पानी में दिया धरना, सेवानिवृत्त शिक्षकों ने कॉलेज पेंशनरों की तरह भुगतान का किया आग्रह 
आरयू कैम्पस धरना-प्रदर्शन, सद्बुद्धि यज्ञ और पानी में बैठकर धरना देने का केन्द्र बना रहा।

जयपुर। आरयू कैम्पस धरना-प्रदर्शन, सद्बुद्धि यज्ञ और पानी में बैठकर धरना देने का केन्द्र बना रहा। छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि आरयू के सेवानिवृत्त शिक्षकों ने पेंशन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई। राजस्थान विश्वविद्यालय पेंशनर्स एसोसिएशन (रुपा) विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवं शैक्षणिक कर्मचारियों आरयू के मुख्यद्वार पर धरना दिया।

फेडरेशन के अध्यक्ष प्रो. हरिशंकर शर्मा ने बताया कि फेडरेशन ने राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं वित्त सचिव से मिलकर विश्वविद्यालयकर्मियों को कॉलेज पेंशनरों की भांति ट्रेजरी के माध्यम से पेंशन भुगतान का आग्रह किया। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के शिक्षकों को पेंशन नहीं मिलने की समस्या को साझा करते हुए बताया कि सात माह से पेंशन नहीं मिलने से सेवानिवृत्त शिक्षक 65 दिन से धरने पर बैठे हैं। इस बीच, आरयू की कुलगुरु भी धरने में शामिल हुई और उन्होंने आरयू प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दीं। आरयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ संजय, शैक्षणिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व कुलपति प्रो. बीएम शर्मा, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. राजीव गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेता आशीष महावर के नेतृत्व में छात्र सुबह ग्यारह बजे एकत्रित होकर संविधान पार्क पहुंचे और जल में बैठकर धरना दिया।  

चुनाव के लिए सद्बुद्धि यज्ञ :

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने छात्र संघर्ष समिति का गठन किया है। बाद में छात्र संघर्ष समिति ने संघर्ष का शंखनाद करते हुए आरयू परिसर में सद्बुद्धि यज्ञ किया और राज्य सरकार से चुनाव कराने की मांग की।   

Read More जयपुर आदर्श नगर के वार्ड 121 में चला स्वच्छता अभियान, पार्षद नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों को किया जागरूक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से 'लोकतंत्र...
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर
शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, जांच और उपचार के साथ आयरन टेबलेट्स का वितरण
एमपीएससी विवाद बढ़ा : रोहित पवार ने दी इस्तीफे की धमकी, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 'अहंकार के खेल' का आरोप
सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट
चूड़ियों से रोड रोलर तक : गांव की सरकार चुनने निकलेंगे तो दिखेंगे ये अजब-गजब निशान, पढ़े पूरी खबर