रोडवेज प्रशासन : ऑफिस में लगा रखे है परिचालक, चपरासी से करवा रहे उनका काम 

विशेष चैकिंग अभियान में ऐसे कई मामले पकड़े हैं

रोडवेज प्रशासन : ऑफिस में लगा रखे है परिचालक, चपरासी से करवा रहे उनका काम 
रिपोर्ट मुख्यालय में आने के बाद गुरुवार को प्रकाश बंजारा को निलंबित कर दिया। अब निलंबन काल में प्रकाश को प्रतापगढ़ डिपो में उपस्थिति देनी होगी। 

जयपुर। राजस्थान रोडवेज के मुख्य प्रबंधक ने अपने चहेते परिचालकों को तो ऑफिस में लगा रखा हैं और चालक व चपरासी से परिचालक का काम रवा रहे हैं। पिछले दिनों चेयरमैन शुभ्रा सिंह एवं एमडी पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर चलाए गए विशेष चैकिंग अभियान में ऐसे कई मामले पकड़े हैं। रोडवेज मुख्यालय ने बिना टिकट यात्रा कराने पर आधा दर्जन से अधिक चालकों को और चपरासी को निलंबित किया है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों राजसमंद आगार की फ्लाइंग ने चित्तौड़गढ़ डिपो की उदयपुर जा रही एक बस को चैक किया। इसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रकाश बंजारा परिचालक के रूप में काम कर रहा था। जांच में चार सवारी बिना टिकट मिली। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय में आने के बाद गुरुवार को प्रकाश बंजारा को निलंबित कर दिया। अब निलंबन काल में प्रकाश को प्रतापगढ़ डिपो में उपस्थिति देनी होगी। 

एमडी के आदेश पर भी नहीं हटाए
पिछले दिनों एमडी ने सभी डिपो से पद के अनुरूप काम नहीं कर रहे परिचालकों की सूची मांगते हुए इन्हें रुट पर चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी कई डिपो से ऐसे लोगों को आज तक नहीं हटाया गया। विशेष अभियान में बिना टिकट यात्रा कराते पकड़े जाने पर दो दर्जन से अधिक चालक-परिचालकों को निलंबित किया है। 

प्रकाश बंजारा के पास परिचालक का लाइसेंस होने पर इसे रूट पर चलाया जा रहा है। 
- राकेश सारस्वत, मुख्य प्रबंधक, चित्तौड़गढ़

 

Read More त्रिवेणी में पानी की आवक शुरू, 72 घंटे में बीसलपुर बांध तक पहुंचने की उम्मीद

Tags: bus

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश