देवनारायण योजना की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा : समिति प्रतिनिधि संतुष्ट, मंत्री अविनाश गहलोत ने दिए आवश्यक निर्देश

मरम्मत कार्य सहित प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा

देवनारायण योजना की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा : समिति प्रतिनिधि संतुष्ट, मंत्री अविनाश गहलोत ने दिए आवश्यक निर्देश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने देवनारायण योजना के अंतर्गत अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष और प्रतिनिधि विभाग की कार्यप्रणाली से संतुष्ट दिखाई दिए और तेजी से हो रहे सुधारों पर मंत्री और अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को देवनारायण योजना के अंतर्गत अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष और प्रतिनिधि विभाग की कार्यप्रणाली से संतुष्ट दिखाई दिए और तेजी से हो रहे सुधारों पर मंत्री और अधिकारियों को धन्यवाद दिया। अंबेडकर भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में कॉलेज शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता तथा सामाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री गहलोत ने समिति को पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों तथा उनकी क्रियान्विति की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। बैठक में देवनारायण छात्रवृत्ति योजना (पूर्व व उत्तर मैट्रिक), गुरुकुल योजना,छात्रा स्कूटी वितरण,आदर्श छात्रावास संचालन, आवासीय विद्यालय संचालन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मेडिकल मोबाइल यूनिट, छात्रावासों और विद्यालयों की मरम्मत कार्य सहित प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने कार्यों की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पूर्ति पर विस्तृत प्रस्तुति दी। मंत्री गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार अति पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि समिति के सुझावों को प्राथमिकता देते हुए माइक्रो लेवल पर मॉनिटरिंग की जा रही है और योजनाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है। निदेशक आशीष मोदी ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि प्राप्त फीडबैक को तुरंत लागू किया जाएगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बैंसला, भूरा भगत, मोहर सिंह माल, अतर सिंह, गिरिराज बारां, विनोद कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत