राजस्थान में 51,790 किमी सड़कों का विकास, 37,527 करोड़ रुपए खर्च
1,760 गांव डामर सड़कों से जुड़े
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 37,527 करोड़ से अधिक खर्च कर 51,790 किलोमीटर सड़कों का विकास किया गया है। इसमें 9,704 करोड़ से 18,917 किलोमीटर लंबाई की नई सड़कें बनाई गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं के विस्तार के लिए 12,311 करोड़ से अधिक खर्च कर 23,952 किलोमीटर लंबाई के कार्य किए गए हैं। इसके तहत 1,760 गांवों और 21 बसावटों को डामर सड़कों से जोड़ा गया है।
पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में 765 अटल प्रगति पथों के निर्माण के लिए 1,686 करोड़ रुपये की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। इनमें 335 का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष कार्य 31 जनवरी, 2027 तक पूरे करने का लक्ष्य है। प्रदेश में 13 रेलवे ओवरब्रिज और 17 रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य भी जारी हैं। सड़क परियोजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी के लिए ऑनलाइन प्रणालियों का उपयोग किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य गांवों से शहरों तक सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है।

Comment List