विदेशी मेहमानों को ‘भा’ रही गुलाबी नगरी की दीपावली : स्पेन, फ्रांस सहित अन्य देशों से पर्यटक इसे लेकर कर रहे हैं पूछताछ 

लक्ष्मी पूजा से लेकर जगमगाते बाजारों की सजावट तक का लुत्फ उठाएंगे सैलानी

विदेशी मेहमानों को ‘भा’ रही गुलाबी नगरी की दीपावली : स्पेन, फ्रांस सहित अन्य देशों से पर्यटक इसे लेकर कर रहे हैं पूछताछ 
दीपावली नजदीक आते ही जयपुर में देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी। स्पेन, फ्रांस सहित कई देशों के पर्यटक ट्रैवल कंपनियों से दीपावली सेलिब्रेशन पैकेज की जानकारी ले रहे। पैकेज में लक्ष्मी पूजा, पारंपरिक पकवान, भारतीय परिधान और बाजारों की सजावट देखने जैसी गतिविधियां शामिल।

जयपुर। पर्यटन सीजन के शुरू होने के बाद अब दीपावली नजदीक आते ही गुलाबी नगरी में देशी और विदेशी पर्यटकों की हलचल बढ़ने लगी है। भारतीय संस्कृति और रोशनी के इस पर्व को करीब से देखने के लिए स्पेन, फ्रांस सहित कई देशों के पर्यटक जयपुर स्थित ट्रेवल कम्पनीज से दीपावली सेलिब्रेशन पैकेज की जानकारी जुटा रहे हैं।

लक्ष्मी पूजा और आतिशबाजी का संगम :

दीपावली पैकेज में पर्यटकों के लिए कुर्ता-पायजामा, लक्ष्मी पूजा में भागीदारी, पारंपरिक पकवानों का स्वाद और शहर के प्रमुख बाजारों की सजावट देखने जैसी गतिविधियां शामिल की जाती हैं। आतिशबाजी और उत्सवी माहौल के बीच विदेशी मेहमान भारतीय परंपराओं को नजदीक से जान पाते हैं।

रोशनी से जगमग बाजार सैलानियों को करेंगे आकर्षित :

Read More पंचायत चुनाव में परिवारों की परीक्षा : राठौड़ का डबल धमाका, तो खर्रा परिवार को तिहरा झटका

पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में विदेशियों के बीच जयपुर आकर दीपावली मनाने का चलन बढ़ा है। पर्यटक भारतीय परम्परा के अनुसार लक्ष्मी पूजा में शामिल होने के साथ शहर की सांस्कृतिक परंपराओं को समझने में भी रुचि दिखाते हैं। दीपावली पर अलग-अलग थीम पर की रोशनी और आकर्षक सजावट से बाजार दुल्हन की तरह सज उठते हैं।

Read More वसुंधरा ने दबंगता से राज किया, भजनलाल से दिन-रात का फर्क : अशोक गहलोत 

पैकेज को लेकर बढ़ी उत्सुकता :

Read More जयपुर सिल्वर शो में दूसरे दिन उमड़े विजिटर, चांदी के राम दरबार और हनुमान प्रतिमा ने खींचा ध्यान

दीपावली के अनुभव को पर्यटन से जोड़ने की यह पहल जयपुर की सांस्कृतिक पहचान को भी सामने लाती है। इस पर्व से पहले ही ट्रैवल कंपनियों के पास विदेशी पर्यटकों की पूछताछ शुरू होना इस बढ़ते रुझान का संकेत है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आंध्रप्रदेश में भीषण सड़क हादसा: अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी आंध्रप्रदेश में भीषण सड़क हादसा: अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में मंगलवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो दंपतियों, एक इंजीनियरिंग छात्रा और दो...
जयपुर एयरपोर्ट पर ‘एविएशन सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ शुरू, 27 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
रिपोर्ट आने से पहले ही खा गए मिलावटी मिठाई, अब खुला मिलावट का राज!
Voice Of Youth : गेम की सीमा तय होना बेहद जरूरी, चिड़चिड़ेपन और तनाव ने घेरा
राजस्थान में फेस्टिव सीजन 2026 : कुल वाहन बिक्री 4.16 लाख पार, 4.72% की वृद्धि
राजस्थान के आभूषण उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
एईपीसी का सेमिनार 26 नवंबर को जयपुर में, मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग पर होगा मंथन