डॉ. हेतु भारद्वाज को मिला “मान बहादुर सिंह लहक सम्मान–2025” साहित्य, समाज और मूल्यों पर हुई सार्थक चर्चा

ग्रामीण जीवन की भूमिका को रेखांकित किया। 

डॉ. हेतु भारद्वाज को मिला “मान बहादुर सिंह लहक सम्मान–2025” साहित्य, समाज और मूल्यों पर हुई सार्थक चर्चा
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हेतु भारद्वाज को राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति के सभागार में “मान बहादुर सिंह लहक सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर डॉ. कर्ण सिंह चौहान के संपादन में लहक पत्रिका का “हेतु भारद्वाज विशेषांक” भी लोकार्पित हुआ। डॉ. भारद्वाज ने ग्रामीण जीवन और साहित्य की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला।

जयपुर। राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति के सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हेतु भारद्वाज को प्रतिष्ठित “मान बहादुर सिंह लहक सम्मान–2025” से अलंकृत किया गया। इसी अवसर पर वरिष्ठ आलोचक डॉ. कर्ण सिंह चौहान के संपादन में प्रकाशित लहक पत्रिका के “हेतु भारद्वाज विशेषांक” का लोकार्पण भी किया गया।

सम्मान स्वीकार करते हुए डॉ. भारद्वाज ने अपनी सृजन-यात्रा में ग्रामीण जीवन की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज की बदलती परिस्थितियों में गाँव की कृषि संस्कृति अपेक्षित दिशा में प्रगति नहीं कर पा रही है। साथ ही साहित्य जगत में पुरस्कारों की प्रतिस्पर्धा मूल उद्देश्य को प्रभावित कर रही है, जबकि रचना का ध्येय मनुष्यता और समाज से संवाद होना चाहिए।

मुख्य अतिथि डॉ. कर्ण सिंह चौहान ने हिंदी आलोचना की जटिल होती भाषा और विदेशी सिद्धांतों पर बढ़ती निर्भरता पर सवाल उठाए। उनके अनुसार आलोचना सरल, सहज और जीवनानुभव पर आधारित होनी चाहिए तथा मार्क्सवाद जैसे मूलभूत दृष्टिकोण नए शब्दाडंबरों के बीच कमजोर पड़ते जा रहे हैं।

वरिष्ठ आलोचक राजाराम भादू ने कहा कि डॉ. भारद्वाज जनवादी मूल्यों, पारदर्शिता और युवाओं से निरंतर संवाद के कारण विशिष्ट पहचान रखते हैं। वरिष्ठ कथाकार चंद्र किशोर जायसवाल ने साहित्य में राजनीतिक प्रभावशीलता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लेखक का लक्ष्य सदैव समाज के हित में लेखन होना चाहिए।

Read More नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने नब्बे वर्ष की उम्र में भी डॉ. भारद्वाज की सक्रियता को प्रेरणादायी बताया और लहक सम्मान को साहित्यिक निष्ठा का दर्पण कहा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अजय अनुरागी ने किया तथा समिति अध्यक्ष राजेंद्र बोड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनाने में आई तेजी, राजस्थान इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर अग्रसर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई से बनाई शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर कीं पोस्ट एआई से बनाई शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर कीं पोस्ट
शादी का प्रस्ताव ठुकराना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने युवती को परेशान एवं बदनाम करने की नीयत...
विदेश मंत्रायल का बड़ा बयान: पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं, जानिए क्या है नागरिकता का नियम ?
फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल
दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा